-

अपने दमदार पंच से मुक्केबाजी रिंग में विरोधियों को चारों खाने चित करने वाले ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह तमाम प्रतिभाओं के धनी हैं। हरियाणा में भिवानी जिले के कलवास गांव से ताल्लुख रखने वाले विजेंद्र को किंग ऑफ बॉक्सिंग कहा जाता है। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने अपने गांव से की थी और उसके बाद भिवानी से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसी दौरान उन्होंने जिले में स्थित भिवानी बॉक्सिंग क्लब को ज्वाइन किया, जहां पर कोच जगदीश सिंह ने उनके टेलेंट को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए इनकरेज किया। बाद में उन्होंने अपनी बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से ली। विजेंद्र सिंह ने अपने कुश्ती करिअर में कई बार देश के तिरंगे को दुनिया के सामने ऊंचा किया है। देश के लिए तमाम नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं जीतने वाले विजेंद्र सिंह पुलिस में भी अपना योगदान दिया है। बॉक्सिंग में उनकी किस्मत ने हमेशा साथ दिया लेकिन राजनीति में वह कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़कर वह फेल हो गए। विजेंद्र सिंह के बारे में तो आप बहुत कुछ जान गए हैं लेकिन यहां हम उनकी पर्सनल यानी लव लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आइए डालते हैं विजेंद्र सिंह पारिवारिक लाइफ पर एक नजर। (All Pics- Instagram)
विजेंद्र सिंह जितने डैशिंग और मस्कुलर बॉडी बिल्डर हैं तो वहीं उनकी पत्नी अर्चना सिंह उतनी ही सिंपल हैं। इस बात का अंदाजा उनके सोशल अकाउंट को देखकर लगाया जा सकता है। विजेंद्र और अर्चना की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। पहले परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन बाद में दोनों के खूब मनाने के बाद मान गए और रजामंदी दे दी थी। -
दिल्ली की रहने वाली अर्चना ने सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल की पढ़ाई की है। बताया जाता है कि अर्चना के पिता कांग्रेस पार्टी को सपोर्ट करते हैं।
-
जानकर हैरानी होगी कि अर्चना कभी विजेंद्र सिंह के एक भी टूर्नामेंट नहीं देखती हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने इसका कारण अपने बच्चे की परवरिश बताया था।
बता दें कि अर्चना और विजेंद्र एक बेटे के पेरेंट्स हैं, जिसका नाम अबीर है। -
जब भी अर्चना से कोई पूछता है कि वह अपने पति का मैच क्यों नहीं देखती तो वह कहती हैं कि अभी उनका बेटा अबीर छोटा है तो उनकी देखभाल के लिए उन्हें घर पर ही रहना पड़ता है। अर्चना के मुताबिक उनकी खेल में दिलचस्पी नहीं है। साथ ही उन्हें यह भी पता नहीं होता कि विजेंदर का मैच कब प्रसारित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद जब विजेंदर लंदन ओलिंपिक में भाग लेने गए तब वह जानती थीं कि मैच किस वक्त प्रसारित होगा, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने मैच नहीं देखा था।
अर्चना अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अर्चना पति विजेंद्र सिंह के कुछ लीगल काम भी देखती हैं। विजेंद्र अपने परिवार के साथ एक खुशहाल लाइफ गुजार रहे हैं। -
विजेंद्र सिंह फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार निर्मित फिल्म फगली से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म की पृष्ठकथा चार दोस्तों के ऊपर आधारित थी, जिसमें से एक बॉक्सर बनने का सपना देखता था।