-
7 सितंबर 1983 को वर्धा (महाराष्ट्र) में जन्मी भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा अपने शानदार खेल के साथ खूबसूरती के चलते सुर्खियों में रहती हैं। मगर विवादों ने भी उनका कभी साथ नहीं छोड़ा, तो आज हम आपको इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें यहां बताने जा रहे हैं… (Photo Courtesy : Instagram)
-
ज्वाला गुट्टा की मां येलन, जो कि चीनी थीं। येलन खुद एक बैडमिंटन प्लेयर थीं। उन्होंने क्रांति गुट्टा से लव मैरिज की। शादी के एक साल बाद ज्वाला का जन्म हुआ। (Photo Courtesy : Instagram)
-
ज्वाला गुट्टा के नाना त्सेंग चीनी जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने वर्धा में रहकर महात्मा गांधी की आत्मकथा का चीनी अनुवाद किया था। (Photo Courtesy : Instagram)
-
ज्वाला गुट्टा की शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में हुई और यहीं से उन्होंने बैडमिंटन खेलना भी शुरू किया। (Photo Courtesy : Instagram)
-
ज्वाला शुरुआत से ही बेहद होनहार खिलाड़ी थीं। पिता रोजाना स्कूटर पर बैठकार 38 किलोमीटर दूर लालबहादुर इंडोर स्टेडियम ले जाते थे। (Photo Courtesy : Instagram)
-
14 साल में पहला नेशनल खिताब अपने नाम करने वाली ज्वाला गुट्टा ने सन् 2005 में बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से शादी की थी मगर 6 साल बाद ही उन्होंने तलाक ले लिया। (Photo Courtesy : Instagram)
-
इसके बाद ज्वाला का नाम भारत के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन के साथ भी काफी उछाला गया। मगर खुद इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने बाद में इसका खंडन कर दिया। (Photo Courtesy : Instagram)
-
2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्वाला गुट्टा ने डबल्स में अश्विनी पोनप्पा के साथ गोल्ड जीता। (Photo Courtesy : Instagram)
-
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2014 में भी ज्वाला देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। (Photo Courtesy : Instagram)
-
ज्वाला गुट्टा पर अनुशासनहीनता के चलने आजीवन बैन तक लगा दिया गया था। मगर अदालत ने बैन से इनकार कर दिया। (Photo Courtesy : Instagram)
-
ज्वाला गुट्टा रिकॉर्ड 13 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की विजेता रहीं। (Photo Courtesy : Instagram)
-
साल 2011 में उन्हें ज्वाला गुट्टा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (Photo Courtesy : Instagram)
