-
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान से बाहर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में विराट बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार को टक्कर देते दिखाई पड़ते हैं। अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले विराट फिटनेस के लिए भी काफी मेहनत करते हैं। विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर और इंस्टाग्रम के जरिए विराट अपने बारे में जानकारी लगातार लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। सोमवार को पहली बार भारत में इंस्टाग्राम अवॉर्ड की घोषणा की गई, जहां विराट के अकाउंट को 'मोस्ट इंगेज्ड अकाउंट' का अवॉर्ड दिया गया। साल 2017 में विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे ज्यादा लोग आए। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को 19.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। विराट कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए ही उन्होंने लोगों को इस बात की जानकारी दी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
शादी के बाद से विराट अक्सर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, शादी से पहले भी ये दोनों एक-दूसरे की कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर साझा कर चुके हैं। विराट कोहली हर बड़े मौके पर अपनी वाइफ के साथ तस्वीर शेयर करना पसंद करते हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
पिछले महीने विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका से अनुष्का के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। दरअसल, उस दौरान अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'परी' के प्रमोशन करने भारत आई हुईं थीं। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ''मेरी और सिर्फ मेरी''। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
दक्षिण अफ्रीका पहुंचते ही विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को 'हैप्पी न्यू ईयर' विश किया था। शादी के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों साथ में नए साल को सेलिब्रेट कर रहे थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
विराट कोहली अब आईपीएल में एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को बेताब हैं। हर साल की तरह इस साल भी विराट आरसीबी की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, अनुष्का अपनी नई फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)