-
जिम्बॉब्वे: नब्बे के दशक में जिम्बॉब्वे की क्रिकेट टीम काफी अच्छी हुआ करती थी। लेकिन, पिछले 10 सालों में इस टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा है और बड़ी टीमों के खिलाफ जीतने में इस टीम को काफी पापड़ बेलने पड़े हैं। जिम्बॉब्वे ने आज तक सिर्फ दो बार तीन सौ से ज्यादा रनों का सफलता पूर्वक पीछा किया है। पहली बार जिम्बॉब्वे ने 2011 में बुलावायो में खेले गए वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 328 रनों के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल कर लिया था। जिम्बॉब्वे ने अपना दूसरा सफल 300 प्लस रन चेज भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हासिल किया है। जिम्बॉब्वे को कुल 5 बार तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य मिला है, जिसमें उसने दो मौकों पर जीत दर्ज की है और बाकी तीन मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है।(Photo: ZCB)
-
बांग्लादेश: बांग्लादेश की टीम अब उतनी भी कमजोर नहीं रही जितनी कुछ वर्षों पहले हुआ करती थी। इस टीम ने समय के साथ अपने खेल के स्तर में अभूतपूर्व सुधार किया है। बांग्लादेश ने विगत कुछ वर्षों में बड़ी टीमों के खिलाफ कई मौकों पर जीत दर्ज किया है। इस टीम ने हाल के वर्षों में न्यूजीलैंड और भारत को हराकर वनडे श्रृंखला भी जीता है। बांग्लादेश ने अब तक कुल तीन बार तीन सौ से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया है। पहली बार इस टीम ने 2009 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ बुलावायो में 312 रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया थां उसके बाद सन 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने सफलता पूर्वक तीन सौर प्लस रन चेज किया था।(BCB)
-
आॅयरलैंड: आईसीसी के क्रिकेट खेलने वाले एसोसिएट देशों में आॅयरलैंड सबसे बेहतरीन टीम है। आॅयरलैंड का तीन सौ प्लस का स्कोर चेज करने में रिकॉर्ड शत प्रतिशत है। आॅयरलैंड को आज तक कुल तीन बार 300 से ज्यादा रनों का लक्ष्य मिला है और तीनों ही बार इस टीम ने लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। आॅयरलैंड ने साल 2011 के वनडे विश्वकप में इंग्लैंड से मिले 328 रनों के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल कर पहली बार तीन सौ प्लस का स्कोर चेज किया था। इसके बाद 2011 में वेस्टइंडीज और 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ इस टीम ने सफलता पूर्वक तीन सौ प्लस का स्कोर चेज किया।(CIR)
-
न्यूजीलैंड: कीवी टीम में हमेशा से ही दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक बल्लेबाज शामिल रहे हैं। यह टीम उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। न्यूजीलैंड ने आज तक कुल चार बार तीन सौ से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया है। सबसे पहले 2005 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइसचर्च वनडे में न्यूजीलैंड ने 330 रनों के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल किया था। इसके बाद 2007 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ ही दो और मौकों पर 300 सौ प्लस का स्कोर सफलता पूर्व चेज किया। साल 2015 में न्यूजीलैंड ने चौथी बार इंग्लैंड के खिलाफ तीन सौ प्लस का स्कोर सफलता पूर्वक चेज किया था।(Photo: CNZ)
-
इंग्लैंड: क्रिकेट के खेल को जन्म देने वाला देश इंग्लैंड पांच बार तीन सौ से अधिक रन के लक्ष्य का सफलता पूर्व पीछा किया है। पहली बार सन 2000 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 306 रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया था। इसके बार वेस्टइंडीज, आॅस्टेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने तीन सौ से ज्यादा के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया है। (Photo: ECB)
-
साउथ अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रनों के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। साउथ अफ्रीका ने जोहांसबर्ग में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन के लक्ष्य को 9 विकेट गवांकर सफलता पूर्वक हासिल कर लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने आज तक कुल पांच बार तीन सौ से ज्यादा के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा किया है। पहली बार सन 2004 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन सौ से ज्यादा रनों के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा किया था। साउथ अफ्रीका ने बाद में बैटिंग करते हुए कुल सात बार तीन सौ से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें पांच मौकों पर उसने सफलता पूर्वक लक्ष्य कर पीछा किया है।(Photo: CSA)
-
पाकिस्तान: विश्व क्रिकेट में हमेशा से अपनी शानदार तेज गेंदबाजी के लिए पाकिस्तान की एक साख रही है। इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम के खिलाफ विपक्षी टीमें ने कई बार तीन सौ से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब रही हैं। पाकिस्तान ने कुल सात बार तीन सौ से ज्यादा रनों के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा किया है। पहली बार 1998 में श्रीलंका के खिलाफ पाक टीम ने तीन सौ रनों से ज्यादा का लक्ष्य सफलता पूर्वक हासिल किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अपने चीर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 4 बार और इंग्लैंड तथा बांग्लादेश के खिलाफ एक एक बार तीन सौ से ज्यादा रनों के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा किया है।(Photo: PCB)
-
श्रीलंका: इस द्विपीय देश ने कुल 8 मौकों पर तीन सौ से ज्यादा रनों के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा किया है। श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने अब तक सबसे बड़ा रन चेज 324 पर दो विकेट के रूप में किया है। श्रीलंका ने सबसे पहले 1992 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ 313 रनों के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया था। इसके बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन बार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बार, वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार और भारत के खिलाफ एक बार तीन सौ से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है।(Photo: CSL)
-
आॅस्ट्रेलिया: विश्व क्रिकेट की सबसे सफल टीम आॅस्ट्रेलिया ने कुल नौ बार तीन सौ से ज्यादा रनों के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा किया है। आॅस्ट्रेलिया ने सबसे पहली बार 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन सौ से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। इसके बाद इस टीम ने भारत के खिलाफ तीन बार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ के खिलाफ एक बार और इंग्लैंड के खिलाफ चार बार तीन सौ से अधिक रनों के लक्ष्य कर सफलता पूर्वक पीछा करते हुए जीत दर्ज की है।(Photo: CA)
-
टीम इंडिया: इस सूची में भारत शीर्ष पर कायम है। विश्व क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर टीम इंडिया ने कुल 16 बार तीन सौ से अधिक रनों के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया है। भारत ने पहली बार 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 300 रन से अधिक रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया था। भारत ने तीन सौ रनों से अधिक के लक्ष्य कर पीछा करते हुए आॅस्ट्रेलिया को तीन बार, पाकिस्तान को दो बार, इंग्लैंड को चार बार, वेस्टइंडीज को एक बार, न्यूजीलैंड को एक बार, श्रीलंका को चार बार और साउथ अफ्रीका को एक बार शिकस्त दी है। भारत 350 से अधिक रनों के लक्ष्य को तीन बार सफलता पूर्वक हासिल करने वाला दुनिया की पहली टीम है।(Photo: BCCI)
