-
विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी लव लाइफ के बारे में भी आप सब जान ही हैं। टीम इंडिया के इन स्टार क्रिकेटर्स की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रही है, लेकिन आज हम आपको टीम इंडिया के एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी शादी महज साढ़े सात रुपए में हुई थी। हम बात कर रहे हैं आईपीएल में राजस्थान रॉयल की ओर से खेलने वाले वरुण एरॉन की। वरुण एरॉन को 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने दो करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। यहां हम आपको वरुण की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। आइए डालते हैं वरुण एरॉन की लव लाइफ पर एक नजर।
-
जमशेदपुर के रहने वाले वरुण ने साल 2016 में अपनी दोस्त रागिनी सिंह से शादी रचाई थी। तब दोनों की शादी का खर्चा महज 7 रुपए 50 पैसे आया था।
-
दरअसल, वरुण ने रागिनी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उसमें शादी का आवेदन देने में ढाई रुपए व कोर्ट मैरिज में पांच रुपए फीस लगी थी। इतनी छोटी रकम में ही ये दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। शादी के दौरान दोनों ने गवाह के तौर पर अपने-अपने परिजनों और मित्रों को बुलाया और एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
-
कुछ दिन बाद दोनों ने बिहार में क्रिश्चियन रीति रिवाज से भी शादी की। चूंकि वरुण क्रिश्चियन हैं। शादी में बिहार के तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, क्रिकेटर मुरली विजय सहित कई हस्तियों ने शिरकत की थी।
-
वरुण एरॉन और रागिनी सिंह की पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी जब वह नौ साल के थे। रागिनी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट में पढ़ा करती थीं। वह वरुण की नानी के पास ट्यूशन पढ़ने आती थीं। वहीं उनकी मुलाकात वरुण से हुई थी।
-
दोनों जब 12वीं में पढ़ रहे थे, तब वरुण और रागिनी के बीच प्यार परवान चढ़ा। उसी दरमियान रागिनी मुंबई पढ़ने चली गईं और वरुण क्रिकेट में व्यस्त हो गए। हालांकि, मुंबई में पढ़ाई के दौरान उनकी वरुण से फिर मुलाकात हुई। दोनों के बीच के प्यार को दूरियां भी दूर न कर सकीं और मौका मिलते ही इस कपल ने एक दूसरे के साथ जीने का वादा कर लिया।
-
वरुण ने करिअर की शुरुआत अंडर-19 झारखंड रणजी से की थी। उन्होंने अपन पहला इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
-
आईपीएल में वरुण राजस्थान रॉयल से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। बहुत कम लोग जानते हैं वरुण बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के खास दोस्त हैं। यह बात खुद तेजस्वी भी बोल चुके हैं।