-
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भले ही अपने क्रिकेटर करियर बहुत कामयाबी हासिल न की हो लेकिन उन्होंने कमेंट्री के जरिए अपने लिए बड़ा नाम बनाया है। (फोटो साभार- Aakash Chopra Instagram)
-
कमेंट्री से आकाश चोपड़ा ने न सिर्फ पहचान हासिल की बल्कि करोड़ों रुपए भी कमाए हैं। आकाश चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इसका खुलासा भी किया। (फोटो साभार- Aakash Chopra Instagram)
-
राज शरमानी के पॉडकास्ट में आकाश चोपड़ा ने अपने कमेंट्री करियर की शुरुआत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह वह क्रिकेट खेलते हुए ही कमेंट्री की दुनिया में आ गए और धीरे-धीरे इसमें रम गए। (फोटो साभार- Aakash Chopra Instagram)
-
आकाश चोपड़ा ने यहां कमेंट्री से होने वाली कमाई के बारे में भी बात की। चोपड़ा ने बताया कि कमेंट्री के जरिए लोग साल भर में करोड़ों रुपए कमाते हैं। वहीं फ्रेशर्स को भी अच्छी सैलरी मिलती है। (फोटो साभार- Aakash Chopra Instagram)
-
राज शरमानी ने आकाश चोपड़ा से सवाल किया कि एक कमेंटेटर साल भर में कितना पैसा कमा सकता है। आकाश ने बताया कि एक कमेंटेटर्स को आम तौर पर प्रति मैच फीस दी जाती है। (फोटो साभार- Jatin Sapru Instagram)
-
आकाश ने बताया कि यदि कोई कमेंट्री में काम करने की शुरुआत कर रहा है यानी वह फ्रेशर है तो उसे एक मैच के लिए 35 से 40 हजार रुपए दिए जाते हैं। आमतौर पर एक कमेंटेटर साल में 100 दिन काम करता है। यानी एक फ्रेशर साल में लगभग 35 लाख रुपए कमा सकता है। (फोटो साभार- Jatin Sapru Instagram)
-
वहीं पूर्व खिलाड़ी और बड़े नाम जब कमेंट्री करते हैं तो उन्हें हर मैच के लिए छह से 10 लाख रुपए बतौर फीस दिए जाते हैं। यानी उनकी साल की कमाई छह से 10 करोड़ के बीच होती है। (फोटो साभार- Jatin Sapru Instagram)