चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का मुकाबला यादगार बनने जा रहा है क्योंकि मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। 2017 का खिताब किसके नाम होगा यह तो मैच के बाद साफ हो जाएगा लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाड़ियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें हैं जिनसे आप शायद ही वाकिफ हों। चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई थी। आइए जानते हैं तब से लेकर अब तक कितने भारतीय खिलाड़ियों ने क्या कीर्तिमान बनाए हैं। (Express Photos) सचिन तेंदुल्कर- क्रिकेट के भगवान भी सीरीज की शुरुआत से उसका हिस्सा बने और 2009 की चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्होंने अपने आखिर खेले। सचिन ने 16 मैच खेलकर 441 रन बनाए हैं। (Express Archive) विराट कोहली- इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी का दारोमदार कोहली के ही कंधों पर है। कोहली 2009 से टूर्नामेंट का हिस्सा बने और अभी तक 13 मैच खेलकर उन्होंने 524 रन स्कोर किए हैं। (Express Archive) सौरव गांगुली- दादा भी 1998 यानी सीरीज की शुरुआत से खेलते रहे हैं। हालांकि उन्होंने 2004 तक ही चैम्पियंस ट्रॉफी में शिर्कत की। दादा ने 13 मैच खेलकर 665 रन बनाए। (Express Archive) राहुल ड्रविड- दि वॉल ऑफ इंडिया राहुल ड्रविड अपने आप में एक लेजेंड हैं यह बताने की जरूरत नहीं। ड्रविड 1998 से ही चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का हिस्सा है। वह 19 मैच खेल चुके हैं और 627 रन बना चुके हैं। (Express Archive) महेंद्र सिंह धोनी- कैप्टन कूल ने 2006 में चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मैच खेला था और। उन्होंने 16 मैच खेलें हैं जिनमें 179 रन बनाए हैं। (Express Archive) युवराज सिंह- युवराज सिंह ने चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में साल 2000 में डेब्यू किया था और 2017 में भी वह खेल रहे हैं।उन्होंने 18 मैच खेले हैं और 354 रन बनाए हैं।(Express Archive) हरभजन सिंह- हरभजन सिंह ने साल 2002 से 2009 तक चैम्पियंस ट्रॉफी का हिस्सा रहे। 13 मैचों में उन्होंने 14 विकेट्स चटकाए हैं। (Express Archive)
