-
IND vs PAK, ICC World Cup 2019: क्रिकेट और बी टाउन का कनेक्शन तो हमेशा से रहा है। अब मौका विश्वकप का हो, वो भी मैच इंडिया पाकिस्तान के बीच हो तो भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। 16 जून को मैनचेस्टर के मैदान में दर्शकों और टीवी कैमरे का ध्यान खिलाडियों के साथ फिल्मी सेलेब्रिटी पर भी था जो टीम इंडिया का जोश बढ़ाने आए थे। रणवीर सिंह भी इस क्रिकेट महासंग्राम को देखने पहुंचे थे। उन्होंने वहां कुछ देर के लिए कमेंट्री भी की। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके कपड़ों की। लॉन्ग कोट, ब्राउन चेक ट्राउजर और प्रिंटेड मफलर के बारे में हर कोई पूछ रहा है। वैसे अपनी विचित्र ड्रेसिंग सेंस के लिए रणवीर हमेशा से चर्चा में रहते हैं। रणवीर सिंह पिछले कई दिनों से भारतीय टीम के सीनियर और मौजूदा बल्लेबाजों के साथ काफी समय बिता रहे हैं। बहरहाल, यहां हम आपको रणवीर सिंह की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिसमें वह जीत के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। आइए डालते हैं क्रिकेटर्स संग रणवीर के चिलिंग अंदाज पर एक नजर। ( All Pics- Instagram)
-
पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत के बाद रणवीर तुरंत मैदान में कोहली से मिलने पहुंचे।
-
रणवीर ने कैप्टन कोहली को 'जादू की झप्पी' देकर जीत की बधाई दी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोहली को गले लगाते दिख रहे हैं।
-
मैच शुरू होने से पहले भी रणवीर मैनचेस्टर में नजर आए। क्रिकेट लवर्स के बीच रणवीर भी आकर्षण का केंद्र रहे।
-
रणवीर की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस रणवीर के पहनावे और हाव-भाव को लेकर उनके खूब मजे ले रहे हैं।
-
भज्जी के साथ रणवीर हमेशा ऐसे पेश आते हैं जैसे कि दोनों बचपन के यार हों।
-
कॉमेंट्री बॉक्स से लेकर क्रिकेट पिच पर भी दोनों कमाल की केमिस्ट्री में दिखाई देते हैं।
-
इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद रणवीर कॉमेंट्री बॉक्स में जा पहुंचे। जहां पर उन्होंने 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर डांस किया। दिलचस्प ये भी है इस डांस में सुनील गावस्कर ने भी उनका साथ दिया।
-
इसके बाद रणवीर अपने पसंदीदा लोगों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
-
यहां पर उन्होंने तमाम लोगों के साथ सेल्फी क्लिक कीं।
-
बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है।
-
यहां वह टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
-
दिल बनाते रणवीर।
