-
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच आज तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच भारत ने 53 रन से तो दूसरा किवी टीम ने 40 रनों से जीता था। तीसरा मैच ही तय करेगा कि कौन सी टीम विजेता बनेगी। लेकिन मैच में इन रिकॉर्ड्स की झड़ी लग सकती है।
-
न्यूजीलैंड ने अब तक भारत के खिलाफ खेले गए 7 टी20 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है।
-
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम भारत का 50वां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है।
-
मार्टिन गप्टिल टी20 इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने से महज 35 रन दूर हैं। एेसा करते ही वह श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (1889 रन) को पीछे छोड़ देंगे।
-
23 रन बनाते ही रोहित शर्मा 1500 टी20 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। विराट कोहली यह मुकाम छूने वाले पहले भारतीय हैं।
-
50 टी20 विकेट से टिम साउदी सिर्फ 4 विकेट दूर हैं। नथन मैक्कलम (58) किवी टीम के इकलौते एेसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा विकेट लिए हों।
-
महेंद्र सिंह धोनी 27 रन बनाते ही सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल सुरेश रैना 1307 रनों के साथ इस पायदान पर हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली और दूसरे पर रोहित शर्मा हैं।
-
3 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल (14) इस साल टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल राशिद खान और केसरिक विलियम्स के 17 विकेट हैं।
