-

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच जारी है। इस वक्त सभी टीमें फाइनल में जगह बनाने की फिराक में हैं और प्लेयर्स अपनी बेहतरीन बैटिंग और बॉलिंग से चौंका जा रहे हैं। आईपीएल 2022 में अभी तक सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वालों में 9 प्लेयर्स का नाम शामिल है जिसमें से पांच भारतीय हैं। कौन से प्लेयर्स शामिल हैं इस लिस्ट में, चलिए जानते हैं-
-
इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर का नाम सबसे आगे है। इन्होंने इस आईपीएल में 4 अर्धशतक जड़े हैं। (Photo: David Warner Instagram)
-
हैदराबाद सनराइजर्स के एडेन मार्करम अब तक तीन अर्धशतक मार चुके हैं। (Photo: Aiden Markram Instagram)
-
लखनऊ सुपर जायंट्स के दीपक हुड्डा ने 3 अर्धशतक जड़े हैं। (Photo: Deepak Hooda Instagram)
-
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी इस आईपीएल में 3 अर्धशतक किए हैं। (Photo: Hardik Pandya Instagram)
-
राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर जॉस बटलर आईपीएल 2022 में छाए हुए हैं। उन्होंने भी तीन अर्धशतक पूरे किए हैं। (Photo: Jos Buttler Instagram)
-
पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन भी 3 अर्धशतक मारने वालों में से हैं। (Photo: Liam Livingstone Instagram)
-
शिखर धवन भी पंजाब किंग्स के प्लेयर हैं। उन्होंने भी इस आईपीएल में तीन अर्धशतक मारे हैं। (Photo: Shikhar Dhawan Instagram)
-
गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल भी तीन अर्धशतक मार चुके हैं। (Photo: Shubman Gill Instagram)
-
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच टीम के प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने 3 अर्धशतक पूरे किए हैं। (Photo: Surya Kumar Yadav Instagram)