-
कोराना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी के साथ दुनिया भर के तमाम देशों की अर्थव्यवस्था भी डगमगाई हुई है। कई लोगों के बिजनेस ठप्प हैं तो वहीं दूसरी ओर एक तबका ऐसा भी है जो लॉकडाउन के हालात में दो वक्त की रोटी के लिए भी तरस रहा है। हालांकि अब ऐसे लोगों की सहायता के लिए कई नामचीन चेहरे सामने आए हैं। जहां एक ओर भारत में सानिया मिर्जा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं तो वहीं पाकिस्तान में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपना बड़ा दिल दिखाया है। जी हां, इन दिनों शाहिद अफरीदी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। उनके इस कार्य की तारीफ भारतीय टीम के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तारीफ की है। (All Photos- Twitter)
-
हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी द्वारा जरूरतमंद लोगों के सहायता करने के लिए उन्हें सराहा है। भज्जी ने लिखा, 'मानवता के लिए महान कार्य शाहिद आफरीदी, भगवान हम सब पर कृपा करें, आपको और शक्ति मिले। दुनिया की भलाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'
-
मैदान पर भले ही ये दोनों क्रिकेटर एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हों लेकिन अफरीदी का यह अंदाज देख भज्जी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। अफरीदी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की हैं जिसमें वह पाकिस्तान के गरीब लोगों को जरूरत की चीजें देते दिख रहे हैं।
-
पोस्ट के साथ अफरीदी ने लिखा, 'जरूरतमंद लोगों को कीटनाशक साबुन, सामान, खाना और कोरोना वायरस को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में एक शीट देने का आज तीसरा दिन था। साथ ही लोगों को घर पर रहने की सलाह दी। सब साथ मिलकर काम करें और दूसरों की मदद भी करें।'
-
अफरीदी अपने @SAFoundationN की ओर से गरीबों की मदद कर रहे हैं।
-
@SAFoundationN के लोग स्लम एरियाज में जाकर भी लोगों को सामान वितरित कर रहे हैं।
-
अफरीदी के एनजीओ के लोगों ने तमाम क्षेत्रों के गरीबों को जरूरत की चीजें भिजवाई हैं।
-
बता दें कि पाकिस्तान में अब तक 1,100 से अधिक लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है जबकि नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में 700 से ज्यादा लोग संक्रमित है और 17 लोग मौत की नींद सो चुके हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने की शुरुआत में एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की पेशकश के साथ दक्षेस कोरोना वायरस आपात कोष का प्रस्ताव किया था लेकिन पाकिस्तान एकमात्र देश बचा है जिसने इसमें स्वैच्छिक योगदान नहीं किया है। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने दक्षेस के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी के लिए पाकिस्तान की तत्परता को दोहराया।