-
भारत की जिमनास्ट अरुणा बुड्डा रेड्डी ने जिमनास्टिक वर्ल्ड कप के महिला वॉल्ट स्पर्धा में शनिवार को कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अरुणा ने 13.649 अंक अर्जित करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वह स्लोवानिया की जासा कैस्लेफ (स्वर्ण पदक) और ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड (रजत पदक) से पीछे रहीं। फाइनल में कैस्लेफ ने 13.800, जबकि वाइटहेड ने 13.699 अंक हासिल किए। भारत की प्रांती नायक ने 13.416 अंक अर्जित किए। वह इस स्पर्धा में छठे स्थान पर रहीं।
-
यह अरुणा का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। हालांकि, वह 2013 विश्व आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैम्पियनिशप, 2014 राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 एशियाई खेलों और 2017 एशियाई चैम्पियनशिप में भाग ले चुकी हैं।
-
इस उपलब्धि को हासिल करने से पहले अरुणा ने 2017 में एशियाई चैम्पियनशिप की वॉल्ट स्पर्धा में छठा स्थान हासिल किया था।
-
जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में कांस्य पदक हासिल कर अरुणा रेड्डी ने देश का नाम रोशन किया है और भारत की शान को पूरी दुनिया में बढ़ाया है।
