-
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एक बार दुनिया के महान गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) की इतनी पिटाई की थी कि उन्हें सपने में भी सचिन के छक्के दिखने लगे थे। क्रिकेट के कई मौकों पर सचिन और शेन वॉर्न आमने सामने हुए। कभी सचिन वॉर्न पर भारी पड़े तो कभी वॉर्न सचिन पर। लेकिन मैदान पर एक दूसरे पर बिल्कुल भी रहम ना करने वाले दुनिया के ये दोनों महान क्रिकेटर्स रियल लाइफ में बहुत अच्छे दोस्त हैं। सचिन के अलावा भी कई भारतीय क्रिकेटर्स हैं जो दूसरे टीम के खिलाड़ियों के बहुत अच्छे दोस्त हैं। आइए देखते हैं वो नाम:
-
Virat Kohli – AB De Villiers: विराट कोहली साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के बहुत क्लोज फ्रेंड हैं। दोनों की खेलने की शैली लगभग एक ही तरह है। दोनों अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं। दोनों आईपीएल में भी एक ही टीम में हैं। इतनी समानताएं शायद इन दोनों की अच्छी दोस्ती का कारण भी है। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल जाती है।
-
Anil Kumble – Adam Gilchrist: अनिल कुंबले और एडम गिलक्रिस्ट दोनों ही एक स्वभाव के दिखते हैं। एक गेंद के साथ खेल के प्रति अपना समर्पण दिखाता है तो एक बल्ले के साथ। मैदान में एक दूसरे पर बिल्कुल भी रहम ना करने वाले इन दोनों क्रिकेटर्स की दोस्ती भी खूब मशहूर है। कुंबले ने एक बार मीडिया में बताया भी था कि जब उनके 500 विकेट पूरे हुए थे तो गिलक्रिस्ट फोन कर बधाई देने वालों में पहले शख्स थे।
-
VVS Laxman – Brett Lee: वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलियाई तेंज गेंदबाज को फील्ड पर बहुत छकाया है। मैदान के बाहर दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। ब्रेट ली लक्ष्मण के तब से दोस्त हैं जब वह अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने भारते आए थे। उस दिन से चली आ रही दोस्ती आज तक कायम है।
-
Dhoni – Bravo: महेंद्र सिंह धोनी वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। ब्रावो एक इंटरव्यू में बता भी चुके हैं कि टीम इंडिया में धोनी उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं।
-
Rahul Dravid – Steve Waugh: राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ के बीच भी शानदार दोस्ती है। दोनों ही क्रिकेटर अपने शांत स्वभाव और तेज दिमाग के लिए जाने जाते हैं। शायद इसीलिए दोनों के बीच इतनी ज्यादा बनती भी है।
-
(All Photos: Social Media And BCCI)