भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन क्रिकेटर की दुनिया में एक उभरते क्रिकेटर हैं। ईशान ने साल 2014 में झारखंड की तरफ से खेलते हुए फर्स्ट क्लॉस डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2016 में खेले गए आईसीसी अंडर वर्ल्ड कप में शामिल हुए। उन्होंने 2018 के आईपीएल में भी अपना जौहर दिखाया। इस दौरान उन्होंने 21 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से खेले गए मैच में ईशान ने कोलकाता के सभी खिलाड़ियों को फेल कर दिया था। आईपीएल में वह ईशान ही थे जिन्होंने एमएस धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट खेला और बॉल सीधी बाउंड्री पार कर गई। रोहित शर्मा भी ईशान की पारी देखकर हैरान रह गए थे। हालांकि उनकी टीम को जीत नहीं मिली। आईपीएल खत्म होने के बाद जहां कई क्रिकेटर्स छुट्टियों पर गए हैं तो वहीं ईशान अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंट कर रहे हैं। हाल ही में ईशान ने एक बीएमडब्यू कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। (Photo- ishan kishan Instagram) -
ईशान ने BMW X सीरीज मॉडल की कार खरीदी है। अपनी नई कार के साथ खड़े ईशान एक मॉडल की तरह दिख रहे हैं। BMW X सीरीज में M स्पोर्ट ब्रेक और स्टीयरिंग और सस्पेंशन वाली इस कार में स्पोर्ट सीट्स है। कार के स्टीयरिंग व्हील पर कॉर्बन फाइबर का टच दिया गया है। इस परफार्मेंस SUV की मैक्सिमम स्पीड 250किमी प्रति घंटा हो सकती है। ईशान के अलावा बाकी क्रिकेटर्स के पास भी लग्जरी कारे हैं। (Photo- ishan kishan Instagram)
-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स के साथ कार का भी शौक है। धोनी के पास कई बाइक्स होने के साथ ही कई कारे भी हैं, जिसमें हमर, टोयोटा कोरोला, कस्टमाइज्ड स्कोर्पियो, पजेरो कार शामिल है। साथ ही धोनी को फरारी 599 जीटीओ भी काफी पसंद है। धोनी के पास अधिकतर कारें एसयूवी है।
वीरेंद्र सहवाग जिस तरह मैदान में शान से खेलते हैं, उसी तरह सड़क पर भी सहवाग शान की सवारी करते हैं। सहवाग के पास बेंटले कोंटिनेंटल फ्लाइंग स्पूर कार है और इस कार की कीमत 2 करोड़ से अधिक है। (Source: Twitter) -
युवराज सिंह के पास लैंबोर्निनी और पोर्श है। इसमें युवी लैंबोर्गिनी Murcielago और पोर्श 911 रखते हैं और पोर्श कार युवराज सिंह को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ललित मोदी ने दी थी। (Photo- Twitter)
कप्तान विराट कोहली के पास भी कई कारे हैं और इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स 6 और ऑडी आर-8 शामिल है। साथ ही विराट कोहली को कई कारें तोहफे में भी मिल चुकी है। सुरेश रैना के पास पोर्श बोक्सटर एस है, जो कि स्पीड के लिए मशहूर है। इसमें 3.4 लीटर फ्लेट6 इंजन है जो कि कार को अन्य कारों से अलग बनाता है। (Photo- CricTracker) सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के साथ साथ अपनी कारों के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। सचिन को कई कारें तोहफे में भी मिली है और उनके पास वैसे भी कई कारें हैं। बीएमडब्ल्यू के शौकीन सचिन के पास बीएमडब्ल्यू एम 5, बीएमडब्ल्यू एक्स 5 और निसान जीटीआर 530 है। सचिन ने हाल ही में अपनी फरारी 360 मोडेना भी बेच दी थी। (Photo- Twitter)
