-
लैक्मे फैशन वीक 2019 की रैंप वॉक के दौरान आपने करीना, मलाइका, शिल्पा जैसी तमाम एक्ट्रेसेज का जलवा देखा लेकिन इस दौरान उन स्टार्स ने भी अपनी अदाएं बिखेरी जिन्हें आप ज्यादार कैजुअल लुक में देखते आए हैं। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं खेल जगत की स्टार वीमेन प्लेयर्स के बारे में। बॉलीवुड से हटकर खेल जगत की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली ये वो महिला स्टार्स हैं जिन्होंने दुनिया भर में हमारे देश का नाम ऊंचा किया है और अपनी पहचान बनाई है। देश के तिरंगे का सम्मान बढ़ाने वाली ये महिला खिलाड़ी न सिर्फ खेल के मैदान पर एक्टिव दिखती हैं बल्कि ये रैंप वॉक के दौरान भी अपनी दिलकश अदाएं दर्शाती हैं। देखिए रैंप पर महिला खिलाड़ियों का जलवा। (All Pics- Instagram)
-
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहनवान गीता फोगाट पहली बार रैंप पर नजर आईं। गीता ने डिजाइनर रीना सिंह के लेबल ऍका के लिए रैंप वॉक किया। रैंप पर गीता सफेद रंग के कुर्ते में दिखीं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को भी साझा किया। गीता ने कहा, ‘‘मैं पहली बार रैम्प पर चली। यहां पर मुझे कुश्ती के मैदान में उतरने से ज्यादा डर सता रहा था। हालांकि यह अच्छा अनुभव था।'' आगे उन्होंने कहा, ''कई ताकतवर और प्रेरणादायक लोगों से मिलना अच्छा अनुभव था। अंदरुनी ताकत सबसे जरूरी है। अगर आप अंदर से मजबूत नहीं हैं तो बाहर से सुंदर नहीं दिख सकते। मेरे यहां आने का लक्ष्य यह संदेश देना ही था।’’
-
पीवी सिंधु अपने ग्लैमरस स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लैक्मे फैशन वीक 2019 में पीवी सिंधु ने भी इस बार डेब्यू किया था। लॉन्ग हाइट वाली सिंधु इस दौरान एक प्रोपर पेशेवर मॉडल की तरह रैंप पर नजर आईं। इस दौरान सिंधु फुटवियर ब्रांड मिसफिट पांडा के लिए एक सफेद पोशाक में दिखीं। रैंप पर सिंधु को देख मानों सभी की निगाहें उन पर ठहरी रहीं।
हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के दौरान साइना नेहवाल ने अपना दिलकश अंदाज पेश किया। हालांकि साइना नेहवाल इससे पहले भी तमाम दफा रैंप वॉक कर चुकी हैं। 2019 के लैक्मे फैशन वीक में साइना फैशन डिजाइनर वाणी रघुपति और मैगनोलिया के लिए रैंप वॉक किया। आउटफिट्स पहनकर रैंप वॉक करते दिखीं। इस फैशन वीक में साइना ब्राइडल लुक में रैंप पर उतरीं। पीले रंग की लहंगा-चोली में साइना बेहद खूबसूरत दिखीं। साइना को देख शो में मौजूद सभी लोग उन्हें देखते ही रह गए। -
बात अगर सानिया मिर्जा की करें तो सभी महिला प्लेयर्स में उनका ग्लैमरस स्टाइल सबसे लाजवाब है। इस बार के फैशन वीक में साइना नहीं दिखीं लेकिन इससे पहले वह तमाम बार शो स्टॉपर बन चुकी हैं।
-
अप्रैल 2013 में बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने भी रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था।
