-
पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान वाइखोम सूरज लता देवी ने अपने पति के खिलाफ हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब उनका 2005 में विवाह हुआ था, उनका पति तभी से उन्हें परेशान कर रहा था और इसका मुख्य कारण दहेज है।
-
हॉकी खिलाड़ी ने कहा कि नवंबर 2019 में पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में रेल कोच फैक्ट्री ने एक टूर्नामेंट का आयोजन किया था जिसमें वह मैच अधिकारी के तौर पर भाग लेने गई थीं। उसी दौरान उनके पति ने नशे की हालत में उन्हें कथित रूप से पीटा जिसके बाद उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया।
-
सूरज लता ने कहा, 'जब मैं शादी के बाद अपने पदक और तस्वीरें साथ लेकर आई तो मेरे पति शांता सिंह ने मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि इनका क्या फायदा है?' उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने उन पर यह भी आरोप लगाया कि उनके 'अनैतिक आचरण' के कारण उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला। हॉकी खिलाड़ी ने कहा कि वह यह सोचकर उत्पीड़न बर्दाश्त करती रहीं कि उनके पति का व्यवहार बदल जाएगा।
-
सूरज लता देवी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों, 2003 में एफ्रो-एशियाई खेलों और 2004 में हॉकी एशिया कप में तीन स्वर्ण पदक जीते थे।
-
बॉलीवुड फिल्म ‘चक दे इंडिया' सूरज लता देवी की कहानी और राष्ट्रमंडल खेलों की महिला हॉकी टीम की जीत से ही प्रेरित थी।
-
चक दे इंडिया साल 2007 में आई थी। फिल्म सुपरहिट रही थी।
-
फिल्म यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। मुख्य अभिनेता थे शाहरुख खान।
