-
क्रिकेटर्स के रिकॉर्ड्स के अलावा उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने की ललक फैन्स में खूब होती है। कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हों या महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी। इन सभी के बारे में खूब गॉसिप्स होती थीं। लेकिन इन दिनों एक युवा क्रिकेटर और उनकी खूबसूरत पत्नी की खूब चर्चा हो रही हैं। वह है बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी।
-
भले ही मनोज टीम इंडिया का हिस्सा न हों, लेकिन वह जमकर लाइफ इन्जॉय कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम से तो यही जाहिर हो रहा है। यहां उनकी पत्नी सुष्मिता के साथ कई बेहद खूबसूरत तस्वीरें हैं।
-
दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। दोनों ने देश-विदेश में क्लिक की हुईं कई तस्वीरें डाली हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
-
एेसे हुई मुलाकात: साल 2012 में टाइम्स अॉफ इंडिया से हुई बातचीत में मनोज ने बताया कि 6 साल पहले एक कॉमन फ्रेंड ने हमें मिलवाया था। हम पहली बार डेट पर हावड़ा (प.बंगाल) के एक कैफै में गए थे। मनोज ने पत्नी सुष्मिता के बारे में कहा कि मुझे उनमें सबसे अच्छा यही लगा कि वह बहुत क्यूट और दिल की साफ इंसान हैं। मेरे लिए यह पहली नजर का प्यार था और मैंने उन्हें प्रपोज कर दिया।
-
दिया। इस पर सुष्मिता ने मुस्कुराते हुए हां कह दी। जब पूछा गया कि व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद दोनों कैसे टच में रहे तो मनोज ने बताया कि हम हर रोज फोन पर बात करते थे। कई बार प्रैक्टिस में मैं इतना बिजी रहता था कि हम बात ही नहीं कर पाते थे। लेकिन फिर भी मैसेज के जरिए बातें होती थीं।
-
मनोज तिवारी ने अब तक 12 वनडे मैच खेले हैं और 26.09 की औसत से 287 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं 3 टी20 मैच में वह सिर्फ 15 रन ही बना पाए।
-
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में के 95 मैचों में मनोज ने 7020 रन, 23 शतक और 27 अर्धशतक जड़े हैं।
