-
प्यार किसी सरहद को नहीं देखता। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब विदेशी खिलाड़ी हिंदुस्तान की लड़की के साथ प्यार में पड़ गए। हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दिल भारतीय हसीनाओं पर आया गया था …
-
शॉन टेट-मशूम सिंघा : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शॉन टेट ने काफी वक्त तक भारतीय मॉडल मशूम सिंघा को डेट किया। इन दोनों ने 2014 में मुंबई में करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली थी।
-
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। हालांकि इस शादी से दोनों ही मुल्कों के लोग काफी खफा हुए थे मगर भई जब प्यार किया तो डरना क्या। सानिया भारत के लिए टेनिस अभी भी खेलती है और कई मौकों पर वो अपने पति को चीयर करने स्टेडियम में भी देखी जाती है। (Photo Courtesy: Star Plus)
-
सर विवियन रिचर्ड्स-नीना गुप्ता : बॉलीवुड जगत की फेमस अदाकारा नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ प्रेम संबंधों के चलते चर्चा में बनी रही। उन्होंने बिना शादी किए ही बेटी मसाबा को जन्म दिया था। मसाबा का नाम फेमस फैशन डिजाइनर्स में लिया जाता है।
-
मुथैया मुरलीधरन-मधिमलार रमामूर्ति : टेस्ट मैच में 800 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मुरलीधरन चेन्नई की रहनेवाली मधिमलार को अपना दिल दे बैठे थे। इन दोनों की शादी सन् 2005 में हुई थी।
-
जहीर अब्बास-रीता लूथरा : प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जहीर अब्बास एशिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 से अधिक सेंचुरी जड़ी। इन दोनों की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। शादी के बाद रीता ने इस्लाम धर्म कबूल लिया और उनका नाम बदलकर साइमा अब्बास हो गया।
-
मोहसिन खान-रीन रॉय : पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रीन रॉय के साथ 1 अप्रैल 1983 को शादी रचाई थी। उस वक्त रीन रॉय अपने करियर में बुलंदियों पर थी।
-
माइकल बेअर्ली-माना साराभाई : माना भारत के प्रख्यात बिजनेसमैन गौतम साराभाई की बेटी हैं। उनसे इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइक बेअर्ली को प्यार हो गया था। दोनों ने काफी समय बाद शादी भी की। फिलहाल ये कपल इंग्लैंड में रहता है।