-
फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में रविवार को फ्रांस ने लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक और नाटकीय मैच में पहली बार विश्व कप खेल रही क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दे दूसरी बार विश्व विजेता का तमगा हासिल किया। फ्रांस 20 साल बाद विश्व फुटबाल का सरताज बनने में सफल रहा है। इससे पहले उसने अपने घर में 1998 में दिदिएर डेसचेम्प्स की कप्तानी में पहली बार विश्व कप जीता था। वही डेसचेम्प्स एक कोच के तौर पर इस बार अपनी टीम को दूसरी बार खिताब दिलाने में सफल रहे हैं। वह ऐसे तीसरे शख्स हैं जो खिलाड़ी और कोच के तौर पर विश्व कप जीतने में सफल रहे हैं। उनसे पहले ब्राजील के मारियो जागालो और जर्मनी के फ्रांज बेककेनबायुएर ने कोच और खिलाड़ी से तौर पर विश्व कप जीते हैं। (All Photos-AP/Retuters)
-
इस जीत के बाद फ्रांस की राजधानी इटली में जो जश्न का माहौल दिखाई दिया वो शायद लंबे वक्त के बाद नजर आया। जश्न में डूबे फैंस ने पूरी रात जमकर पार्टियां की।
-
फ्रांस के लोगों ने साथ मिलकर सड़कों पर इखट्टा होकर जश्न मनाया।
-
जैसे ही फ्रांस के फैंस को जीत की खबर मिली कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
-
किसी ने हवा में शराब की बोतले फेंकनी शुरू कर दी तों किसी ने अपने कपड़े उतारकर लहराए।
-
कुछ फैंस अपने देश के झंडे को लहराते दिखाई दिए।
-
फ्रांस के लिए यह जीत काफी मायने रखती है, जो उन्हें 20 साल बाद मिली है।
-
इस दौरान पूरा फ्रांस में दीवाली जैसे जश्न का माहौल दिखा।
-
जैसा कि आप इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं।
-
एफिल टॉवर पर रोशनी की मदद से फ्रांस का झंडा और दो सितारे बनाए गए, जिनका मतलब उन दो फीफा वर्ल्ड कप (1998, 2018) से था जो अबतक इस देश ने जीते हैं।
-
एफिल टॉवर इस दौरान कुछ ऐसा दिखाई दिया।
-
the Place de la Concorde के बाहर लोगों ने सोमवार को जश्न मनाया।
-
जीत के खुशी के चलते यह खेल प्रेमी अकेला ही जश्न सेलिब्रेट करता दिखा।
