-
कनाडा की महिला टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुशार्ड शर्त हारने पर किया गया वादा निभाते हुए एक प्रशंसक के साथ डेट पर गईं। जॉन गोएर्के नाम के शख्स के साथ वह एनबीए का मैच देखने गईं। दोनों ने एनबीए में ब्रूकलिन नेट्स और मिलवॉकी का मैच देखा। 15 फरवरी को बुशार्ड ने ट्वीट कर डेट पर जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''अभी मेरे 'सुपर बाउल टि्वटर डेट' जॉन से मिलीं। ब्रूकलिन नेट्स के मैच के लिए जा रहे हैं।'' (Photo: Twitter)
-
दोनों ने कोर्ट के किनारे की सीटों पर बैठकर मैच का लुत्फ उठाया। इस दौरान यूजिनी बुशार्ड ने एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें मैच खेलते खिलाड़ी दिख रहे हैं और वह मस्ती कर रही हैं। मैच देखने के बाद उन्होंने जॉन के साथ एक अन्य फोटो भी यूजिनी बुशार्ड ने पोस्ट की। इसमें जॉन उन्हें गाल पर किस कर रहे हैं। इसका कैप्शन है, ''पिछली रात।'' (Photo: Twitter)
बुशार्ड का शर्त हारने का किस्सा इसी महीने की शुरुआत का है। अमेरिका में सुपर बाउल 51 में द न्यू इंग्लैंड पेट्रियट्स और अटलांटा फाल्कन के मैच को लेकर शर्त के साथ यह सब शुरू हुआ। शुरुआत में अटलांटा की टीम बढ़त बनाए हुए थी। तीसरे क्वार्टर में जब बढ़त 28-3 हो गई तो बुशार्ड ने ट्वीट कर कहा कि वह जानती हैं कि अटलांटा जीतेगी। इस पर एक फैन ने जवाब में लिखा कि यदि पेट्रियट जीत जाएंगे तो क्या वह उनके साथ डेट पर जाएंगी। टेनिस खिलाड़ी ने भी तुरंत जवाब दिया और कहा कि निसंदेह। इधर, पेट्रियट ने पिछड़न से उबरते हुए 34-28 से रोचक जीत दर्ज कर दी। अब बुशार्ड ने लिखा, ”सबक सीख लिया। कभी भी टॉम ब्राडी से शर्त मत लगाओ।” फिर दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ”और मैं यह करूंगी। मैं अपनी बातों पर कायम रहती हूं।” (Photo: Twitter) यह मामला जब मीडिया में आया तो कई लोगों ने यूजिनी बुशार्ड का मजाक भी उड़ाया। लेकिन कनाडा की महिला टेनिस खिलाड़ी अपने वादे से पीछे नहीं हटीं। टि्वटर उनका नाम ट्रेंड भी करने लगा। वैसे बुशार्ड पहली खिलाड़ी नहीं है जिन्होंने एक फैन के साथ डेट पर जाने का फैसला किया है। पूर्व यूएफसी चैंपियन रोंडा राउजी 2015 में एक यूएस मरिन के साथ डेट पर गई थीं। उन्होंने फेसबुक लाइव चैट के दौरान यह प्रस्ताव कबूला था। (Photo: Twitter) -
यूजिनी बुशार्ड ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए टॉपलैस शूट भी कराया है। उन्होंने स्पोर्ट्स इलेस्ट्रेटेड के लिए यह शूट कराया। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। (Photo: Twitter)
-
यूजिनी बुशार्ड की वर्तमान में 47वीं रैंकिंग है। साल 2014 में वह विंबलडन के फाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें पेट्रा क्विटोवा से हार झेलनी पड़ी थी। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जाने वाली वह पहली कनाडाई महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। (Photo: Twitter)
-
बुशार्ड अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी गिनती सबसे सुंदर महिला टेनिस खिलाडि़यों में होती हैं। (Photo: Twitter)
