-
भारतीय क्रिकेट टीम की चारूलता पटेल का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 13 जनवरी की शाम 5:30 बजे आखिरी सांस ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर उन्हें भारत को सुपरफैन करार दिया है। साथ ही कहा है कि खेल के प्रति आपका जुनून और हमें प्रेरित करने के कारण आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बता दें कि पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान चारुलता पटेल काफी चर्चा में रही थीं। यहां हम आपको दादी चारू की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें पूरा क्रिकेट जगत हमेशा याद करेगा। ये वो दादी थीं जो टीम इंडिया के हर मैच को टीम पर नहीं बल्कि क्रिकेट स्टेडियम में जाकर देखती थीं और खिलाड़ियों को चियर कर आशीर्वाद देती थीं। देखिए चारू दादी की यादगार तस्वीरें। (All Photo- Instagram)
चारुलता अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती थीं इसके बावजूद वे व्हीलचेयर पर बैठकर स्टेडियम पहुंचीं थीं और टीम इंडिया की हौसलाअफजाई की थीं। -
दादी की हौसलाअफजाई को देख टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी उनके पास आर्शीवाद लेने जा पहुंचे थे। कोहली की दादी के साथ तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।
-
तस्वीर में कोहली दादी को उनका चश्मा दे रहे हैं। दादी संग कोहली की यह तस्वीर काफी कुछ बयां करती है।
-
मैच के बाद उप-कप्तान रोहित शर्मा उनसे जाकर मिले भी थे। विराट और रोहित की उनसे आशीर्वाद लेते तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।
-
क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया को खड़े होकर चियर करतीं चारू दादी को देख तमाम लोग उनके पास जाते थे। वह क्रिकेट की सुपरफैन थीं और अपने इसी अंदाज से दादी भी तमाम लोगों के बीच लोकप्रिय थीं।
-
क्रिकेट मैच में दादी का गेटअप भी दिलचस्प होता था। वह तिरंगे का साफा, कोटी और स्टोल डाले हुए नजर आती थीं।
-
वर्ल्ड कप के दौरान लगभग हर क्रिकेट फैन उनके बारे में बात कर रहा था। क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और उत्साह को देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी हैरान थे। विराट और रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद उनसे स्टेडियम के अंदर ही मुलाकात की थी। उनसे आशीर्वाद लिया था।
-
चारुलता पटेल भारत में नहीं बल्कि तंजानिया में पैदा हुईं हैं। उनके बच्चे सरे काउंटी से खेले हैं, इसलिए उन्हें क्रिकेट पसंद है। चारूलता के माता-पिता भारत से हैं इसलिए उनका सपोर्ट हमेशा भारत के लिए होता है।
-
क्रिकेट की दादी के नाम से मशहूर हुईं चारुलता पटेल इंग्लैंड के हेडिंग्ले और लीड्स में हुए टीम इंडिया के मैचों के दौरान भी मौजूद थीं। वे टीम इंडिया का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची थीं। चारुलता श्रीलंका के खिलाफ राउंड रॉबिन लीग राउंड के मुकाबले में टीम इंडिया का समर्थन करने पहुंचीं थीं।
