-
गरीबी से लड़ अपने सपनों को उड़ान देने वालीं भारतीय धावक दुती चंद के नाम एक और सम्मान जुड़ गया है। वह प्रतिष्ठित TIME मैगजीन की एक स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गई हैं। TIME ने उन्हें 100 उभरते हुए स्टार्स की लिस्ट में जगह दी है। दुती चंद इस सम्मान से काफी खुश हैं। (All Pics: Indian Express)
-
TIME के इस अनाउसमेंट पर रिएक्ट करते हुए दुती चंद ने कहा वह काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। दुती ने कहा कि ट्रैक पर मैं उड़ान भरती रहूंगी और ट्रैक के बाहर लोगों की इक्वालिटी, अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ती रहूंगी।
-
दुती चंद का नाम इस लिस्ट में शामिल करते हुए टाइम मैगजीन की तरफ से कहा गया- इस साल जुलाई में दुती पहली ऐसी भारतीय महिला धावक बनीं जिन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर में गोल्ड जीता। लेकिन इससे पहले साल 2014 में उन्हें डोपिंग का आरोपी मान उनके प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। दुती ने इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाई और जीत हासिल की।
-
दुती चंद हमेशा से क्रांतिकारी काम करती रही हैं। इसी साल उन्होंने ऐलान किया था कि वह सेम सेक्स रिलेशनशिप में हैं। इस ऐलान के बाद दुती पहली भारतीय एथलीट बन गईं जिन्होंने खुले तौर पर अपनी समलैंगिकता का ऐलान किया हो।
-
दुती चंद के अलावा टाइम की इस लिस्ट में क्रिकेटर बेन स्टोक्स, अमेरिकी टेनिस प्लेयर कोको गौफ और जिमनास्ट एली राइजमैन का भी नाम शामिल है।
