-
टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी सोमवार (4 जुलाई) को अपनी 6th सालगिरह मना रहे हैं। आज ही के दिन साक्षी और वह हमेशा के लिए एक हो गए थे। क्या आप जानते हैं कि यह प्यारा सा जोड़ा कैसे नजदीक आया? कैसे इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई ? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताएंगे कि इनका रिलेशन कैसे शादी तक पहुंचा।
-
धोनी और साक्षी की पहली बार मुलाकात कोलकाता के 'ताज बंगाल' होटल में हुई थी। यह मुलाकात 2007 में हुई थी। उन्हें माही के मैनेजर युद्धजीत दत्त ने मिलवाया था। वे धोनी और साक्षी दोनों के ही अच्छे दोस्त थे। उस वक्त साक्षी उस होटल में इंटर्न कर रही थीं। (फोटो-PTI)
-
2007 में भारत की टीम का पाकिस्तान से मैच हो रहा था। यह मैच ईडन गार्डन में हो रहा था। उस वक्त टीम ताज में ही रुकी हुई थी। इस बात को किस्मत ही कहा जाएगा कि जिस दिन दोनों पहली बार मिले वह साक्षी का ताज बंगाल में इंटर्न का आखिरी दिन था।(फोटो-PTI)
-
बंगाल में वह साक्षी और धोनी की पहली और आखिरी मुलाकात थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते पर निकल गए। एक दिन धोनी के मन में कुछ ख्याल आया और उन्होंने अपने दोस्त दत्ता से साक्षी का फोन नंबर मांगकर उन्हें मैसेज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, साक्षी को तब यकीन ही नहीं हो रहा था कि सच में धोनी उनको मैसेज कर रहे हैं। (फोटो-PTI)
-
धोनी और साक्षी के रिलेशन में टर्निंग प्वाइंट तब आया जब साक्षी 2008 में धोनी की बर्थडे पार्टी अटैंड करने के लिए मुंबई आईं। उस पार्टी में काफी लोग थे जिसकी वजह से धोनी और साक्षी अकेले वक्त नहीं बिता पा रहे थे। इस वजह से धोनी ने अपने दोस्तों से आधे घंटे का टाइम लेकर साक्षी के साथ अकेले वक्त बिताया। इस वक्त में वह साक्षी को उनके रिश्तेदार के घरतक छोड़ने के लिए गए थे।(फोटो-PTI)
-
शादी से पहले तक धोनी या साक्षी दोनों में से किसी ने किसी को भी पता नहीं लगने दिया कि वे लोग रिलेशन में हैं। जैसे ही यह बात लोगों के सामने आई सब हैरान रह गए। (फोटो-सोशल मीडिया)
