-
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट सभी कठिन फॉर्मेट माना जाता है। इस फॉर्मेट में डिफेंस करने वाले बल्लेबाज ही लंबे समय तक टिक कर खेल पाते हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने इसे वनडे की तरह खेलते हुए 100 से भी कम गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसी कड़ी में हम आज आपको कुछ क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने 100 से भी कम गेंदों में कई बार शतक बनाया है। (Image: Indian Express Archieve)
वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में सबसे उपर भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने 7 बार 100 से भी कम गेंदों में शतक जड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में, साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, साल 2008 में श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। इसके बाद साल 2009 और 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोका था। (Image: Indian Express Archieve) एडम गिलक्रिस्ट- ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने नाम 6 बार 100 से कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2000 में भारत के खिलाफ, साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, साल 2003-2004 में इंग्लैंड और जिम्बॉब्वे के खिलाफ, साल 2005 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया था। (Image: Indian Express Archieve) ब्रेंडन मैकुलम- न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और टीम के पूर्व कप्तान भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने भी 4 बार 100 से कम गेंदों में शतक जड़ा है। साल 2005 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ, साल 2014 में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ और चौथी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शतक लगाया है। (Image: Indian Express Archieve) क्रिस गेल- वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम भी 4 बार 100 से भी कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस गेल ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 गेंदों में शतक बनाया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ साल 2003 और 2004 में 79 और 80 गेंदों में शतक बनाया था। जबकि चौथा शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2004 में 96 गेंदों में बनाया था। (Image: Indian Express Archieve) डेविड वार्नर- टेस्ट क्रिकेट में डेविड वार्नर के नाम चार बार 100 से कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वार्नर ने साल 2012 में भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 69 गेंदों में दो शतक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 93 गेंदों में एक शतक बनाया था। इसके अलावा साल 2015 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में 82 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। (Image: PTI)
