-
दुनिया के महान फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक बन गए हैं। उनकी यह गाड़ी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी बुगाती की है। कार का नाम ‘ला वोइतूर नोइरे’ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, La Voiture Noire की कीमत 8.5 मिलियन यूरो यानी की तकरीबन 75 करोड़ रुपए है। हालांकि, रोनाल्डो सिर्फ महंगी कारों के ही नहीं शौकीन हैं, बल्कि महंगी घड़ियां और आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं।
-
रोनाल्डो की Bugatti La Voiture Noire में कंपनी ने 8 लीटर की क्षमता का 16 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है, जो 1,500 PS की पावर जेनरेट करता है। स्पोर्टी लुक वाली इस कार की टॉप स्पीड 380 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह महज 2.4 सेकेंड में ही 0 से 60 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
-
रोनाल्डो इस साल जनवरी में 14वें दुबई अंतरराष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ पहुंचे थे। तब वह रोलेक्स जीएमटी मास्टर आइस (Rolex GMT Master Ice) मॉडल वाली घड़ी पहने दिखे थे। रोनाल्डो की इस घड़ी की कीमत भारतीय करंसी में करीब 3.5 करोड़ रुपए है। यानी इतनी धनराशि में तो कई BMW कारें खरीदी जा सकती हैं।
-
रोनाल्डो महंगी और लग्जरी चीजों के काफी शौकीन हैं। उन्होंने 2019 में 55 लाख पाउंड (करीब 54 करोड़ रुपये) कीमत वाला एक लग्जरी पानी का जहाज खरीदा था। 88 फीट लंबे इस जहाज में 5 अलग-अलग लग्जरी केबिन और रॉयल सुविधाओं से लैस 6 बाथरूम हैं।
-
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, वह 4 बच्चों (एक बेटा और बेटियों) के पिता हैं। इनमें से एक बेटी की मां उनकी पार्टनर जार्जिना रोड्रिग्ज हैं।
-
रोनाल्डो ने 2015 एस्ट्रा गैलेक्सी प्लेन को 15 मिलियन पाउंड में खरीदा था। एक समय था जब उनके पास पेट भरने तक के पैसे नहीं होते थे, लेकिन अब वह अपनी गर्लफ्रेंड और पार्टनर जार्जिना रोड्रिग्ज को प्राइवेट जेट में सफर कराते हैं।
-
रोनाल्डो का यह प्लेन 4 यात्रियों के साथ 560 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 390 मील तक उड़ान भर सकता है। इसकी मदद से वह आसानी से पुर्तगाल से इटली और स्पेन यात्रा कर पाते हैं।
-
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस प्राइवेट जेट का इस्तेमाल आमतौर पर यूरोप में ट्रेवल करने के लिए करते हैं।
-
रोनाल्डो के इस प्लेन में एक बेड के अलावा उनके डिजाइनर कपड़ों से भरी वॉडरॉब भी है। इसके अलावा प्लेन में वाई-फाई, टेलीफोन, फैक्स मशीन, माइक्रोवैव, फ्रिज और मनोरंजन का पूरा सिस्टम है।
-
रोनाल्डो अपनी मां और बहनों के साथ। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मां के स्वस्थ होने और अस्पताल से उनके घर पहुंचने पर ईश्वर का बहुत आभारी हूं। अपने परिवार और प्रियजनों की देखभाल करें।
-
अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
-
चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो पार्टनर जार्जिना रोड्रिग्ज और मां मारिया डॉलर्स डोस सैंटोस एविरो के साथ।
-
युवेंट्स के लिए खेलने वाले रोनाल्डो कमाई के मामले में भी टॉप पर हैं। वह दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर हैं।
-
पांच बार बैलन डि'ओर के विजेता और पांच बार चैंपियंस लीग का खिताब जीत चुके रोनाल्डो सोशल मीडिया से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।
-
अपने बच्चों के साथ पूल में मस्ती करते क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
-
-
पार्टनर जार्जिना रोड्रिग्ज के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
-
अपने पानी के जहाज के पूल में पार्टनर जार्जिना रोड्रिग्ज के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
-
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जार्जिना रोड्रिग्ज।
-
क्रिस्टियानो रोनाल्डो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 23.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं।
-
फैमिली के साथ सैर पर निकले क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
