• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sports gallery
  4. cricketers religion changes cricketer converted religion someone became muslim hindu someone left turban find love change name also khel desk

कोई बना हिंदू से मुस्लिम तो किसी ने प्यार के लिए त्यागी अपनी पगड़ी- दाढ़ी, धर्म परिवर्तन के बाद ये हैं इन क्रिकेटर्स के बदले नाम

जिस वंश में बच्चे का जन्म होता है आगे वही उसका धर्म माना जाता है। हालांकि ऐसे भी तमाम लोग हैं जो अपना पैतृक पहचान को छोड़ अपना धर्म परिवर्तन कर लेते हैं। बहरहाल, यहां बात हो रही है क्रिकेटर्स के धर्म परिवर्तन को लेकर। क्रिकेट वर्ल्ड में भी ऐसे कई बड़े क्रिकेटर्स हैं जिन्होंने…

By: Mohani
July 2, 2020 13:22 IST
हमें फॉलो करें
  • बड़े होकर इंसान की पहचान भले ही उसके काम से होती हो, लेकिन बचपन में हम अपने धर्म और परिवार से ही पहचाने जाते हैं। जिस वंश में बच्चे का जन्म होता है, वही उसका धर्म माना जाता है। हालांकि, ऐसे भी कई लोग हैं, जो अपनी पैतृक पहचान छोड़ अपना धर्म परिवर्तन कर लेते हैं। यहां बात हो रही है क्रिकेटर्स के धर्म परिवर्तन को लेकर। क्रिकेट वर्ल्ड में भी ऐसे कई बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी न किसी कारण से अपना धर्म बदला। जानिए कौन हैं वे खिलाड़ी जिन्होंने न सिर्फ अपना धर्म बदला, बल्कि नाम भी बदल दिया।
    1/7

    बड़े होकर इंसान की पहचान भले ही उसके काम से होती हो, लेकिन बचपन में हम अपने धर्म और परिवार से ही पहचाने जाते हैं। जिस वंश में बच्चे का जन्म होता है, वही उसका धर्म माना जाता है। हालांकि, ऐसे भी कई लोग हैं, जो अपनी पैतृक पहचान छोड़ अपना धर्म परिवर्तन कर लेते हैं। यहां बात हो रही है क्रिकेटर्स के धर्म परिवर्तन को लेकर। क्रिकेट वर्ल्ड में भी ऐसे कई बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी न किसी कारण से अपना धर्म बदला। जानिए कौन हैं वे खिलाड़ी जिन्होंने न सिर्फ अपना धर्म बदला, बल्कि नाम भी बदल दिया।

  • 2/7

    बांग्लादेशी क्रिकेटर महमूदुल हसन जोय मुस्लिम से हिंदू बन गए हैं। धर्म बदलते ही महमूदुल हसन ने अपना नाम बदलकर विकास रंजन दास रख लिया। गौर करने वाली बात यह है कि धर्म और नाम बदलने के बाद उन्हें अपने देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

  • श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान का नाम बेहतरीन खिलाड़ियों में लिया जाता है। दिलशान के बेहतरीन शॉट्स से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन शायद कम लोग ही जानते हैं कि वे एक मुस्लिम परिवार में जन्में थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में इस्लाम छोड़ बौद्ध धर्म अपनाया था। धर्म परिवर्तन से पहले उन्हें तुवान मुहम्मद दिलशान के नाम से पहचाना जाता था, लेकिन अब सब उन्हें दिलशान से ही जानते हैं।
  • इस लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर कृपाल सिंह का नाम भी शामिल है। कृपाल ने साल 1955 से 1964 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है। सिख परिवार में जन्में कृपाल सिंह को क्रिश्चियन गर्ल से प्यार हुआ। उन्होंने अपनी मोहब्बत को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। शादी के बाद से कृपाल सिंह ने धर्म बदलने के बाद पगड़ी पहनना और दाढ़ी रखना भी छोड़ दिया। अब लोग उन्हें अर्नोल्ड जॉर्ज के नाम से जानते हैं।
  • पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ टीम के शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। ईसाई परिवार में जन्में मोहम्मद युसूफ का नाम पहले यूसुफ योहाना था लेकिन साल 2005 में उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम यूसुफ योहाना से मोहम्मद युसूफ रख लिया। युसुफ अपने साथी सईद अनवर से काफी प्रभावित हुए तभी उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम भी बदला।
  • 3/7

    इस लिस्ट में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज सूरज रणदीव का नाम भी शामिल है। सूरज रणदीव मुस्लिम परिवार में पैदा हुए थे और पहले उनका नाम मोहम्मद मार्शुक मोहम्मद सूरज था। लेकिन सूरज ने बाद में इस्लाम छोड़ बौद्ध धर्म अपना लिया। साल 2010 में उन्होंने अपना नाम बदलकर सूरज रणदीव रख लिया।

  • 4/7

    दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बॉलर वेन पर्नेल ने साल 2011 में धर्म परिवर्तन किया। उन्होंने ईसाई धर्म छोड़ इस्लाम अपनाया। धर्म बदलने से पहले उन्होंने अपनी टीम के साथियों से भी सलाह ली थी। पर्नेल ने प्यार को पाने के लिए धर्म परिवर्तन किया था।

अपडेट
WPL 2026 Points Table: दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, DC को फायदा, MI की बढ़ी मुश्किल; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
बाघों की मौत पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट गंभीर, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस
गुजरात: बनासकांठा के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने से 43 बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
कनाडा और ग्रीनलैंड अमेरिका का राज्य! डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के नक्शे पर दिखाया अपना कब्जा, नाटो के लिए कह दी ये बात
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने लिया पहला फैसला, विनोद तावड़े-राम माधव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Santosh Trophy: 67 साल बाद असम को मिली फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी, 3 टीमों की सीधे फाइनल राउंड में एंट्री
‘गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे को बंद नहीं किया जा सकता’, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार का आदेश रद्द किया
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
दिल्ली से जाना है गुड़गांव तो हो जाएं अलर्ट! हरियाणा पुलिस ने कई रास्तों को कर दिया है डायवर्ट
10 साल की जुदाई, सिर्फ 65 दिन साथ रहे, जानें पति-पत्नी के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
विराट कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, राहुल-सूर्या भी शामिल; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11 से कई स्टार खिलाड़ी बाहर
‘मैगी, बिस्कुट और बासमती चावल…’ जम्मू कश्मीर में 12000 फीट ऊंचे आतंकी ठिकाने से और क्या-क्या मिला?
फोटो गैलरी
8 Photos
न भाग सकते हैं, न छिप सकते हैं: कुर्सी से उठने नहीं देंगी ट्रैप्ड सर्वाइवल पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
7 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
8 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
8 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US