-
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम.वैकेया नायडू भी इस दौरान उपस्थित रहे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। (फोटो सोर्स- एएनआई)
-
बता दें कि आज का दिन धोनी के लिए दो तरह से खास है। आज के दिन यानी 2 अप्रैल को ही धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत विश्व विजेता बना था और आज ही उन्हें पद्मभूषण की उपाधि से नवाजा गया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
-
2011 में वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया के कप्तान धोनी ही थे। श्रीलंका के खिलाफ उस फाइनल मुकाबले में उन्होंने आखिरी गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट के जरिए छक्का जड़ा था। (फोटो सोर्स- एएनआई)
-
पद्मभूषण सम्मान समारोह के दौरान धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में नजर आए। धोनी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं।
-
धोनी के अलावा बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी को भी पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
-
पंकज को बिलियर्ड्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
