-
कोरोना वायरस से फैली महामारी के बाद कई लोगों के करियर पर संकट के बादल छा गए हैं। ऐसे ही लोगों में से एक हैं महमूद। महमूद फुटबॉल के उभरते सितारे थे। लेकिन इस महामारी ने उन्हें मजदूर बनाकर रख दिया है।
-
महमूद इजिप्ट के नामी क्लब वेनी सुएफ की तरफ से फुटबॉल खेला करते थे। मैदान पर पसीना बहाने वाले महमूद इन दिनों पेट पालने के लिए सेवईं की दुकान पर अपना पसीना बहा रहे हैं।
-
दरअसल कोरोना से फैली महामारी के बाद जिस फुटबॉल लीग में उन्हें खेलना था वह रद्द कर दिया गया। ये लीग ही उनकी कमाई का जरिया था। इजिप्ट में इस तरह के आयोजनों पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए खिलाड़ियों को अपने घर लौटने को कह दिया गया था।
-
महमूद भी अपने वतन वापस लौट आए और यहां अपना और परिवार का पेट पालने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करने लगे।
-
सप्ताह में दो ही दिन मजदूरी का काम मिल पा रहा था तो खाली दिनों में वह सेवईं बनाने की दुकान पर काम करने लगे।
-
रमजान के महीने में सेवई की बिक्री खूब हो रही थी तो उन्हें काम भी ज्यादा करना पड़ रहा था।
-
महमूद के पिता ड्राइवर हैं। घर में पिता, मां औऱ एक छोटा भाई है। महमूद पूरे परिवार के साथ एक कमरे में रहते हैं।
-
महमूद इन दिनों मेहनत मजदूरी कर पिता रा हाथ बंटा रहे हैं औऱ ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द उनकी मैदान पर वापसी होगी।
-
(सभी तस्वीरें: AP)
