-
क्रिसमस और नए साल के मौके पर पूरी दुनिया जश्न में डूबी गई। स्पोर्ट्स स्टार्स भी इस मामले में पीछे नहीं रहे और अलग-अलग अंदाज में एन्जॉय करते नजर आए इसमें सबसे आगे हे पार्टी किंग क्रिस गेल, जो अपनी वाइफ और बेटी के लिए ब्लैक सांता बने। नए साल के मौके पर क्रिस गेल दाढ़ी और मूछों के साथ खुद को मजेदार लुक देकर सामने आए। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।(Photo: Instagram)
-
क्रिस गेल ने नए साल का जश्न सेंट कीट्स आईलैंड पर कार्निवल फेस्ट में हिस्सा लेकर मनाया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नताशा भी थीं।(Photo: Instagram)
-
क्रिस गेल ने कार्निवल फेस्ट की वीडियोज पर फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसमें वो खूब मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं।(Photo: Instagram)
-
सेंट कीट्स आईलैंड पर कार्निवल फेस्ट में पारंपरिक पोशाक में पत्नी नताशा के साथ क्रिकेटर क्रिस गेल।(Photo: Instagram)
-
क्रिस गेल ने नए साल का जश्न कुछ इस अंदाज में मनाया। उन्होंने सेंट कीट्स कार्निवल फेस्ट की यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की।(Photo: Instagram)
क्रिस गेल अपने अनोखे अंदाज में जश्न मनाने और लाइफ को एंजॉय करने के लिए जाने जाते हैं। सेंट कीट्स आईलैंड में बीच पर मस्ती करते क्रिस गेल।(Photo: Instagram) -
पत्नी नताशा और बेटी के साथ क्रिकेटर क्रिस गेल।(Photo: Instagram)
-
सेंट कीट्स में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ पोज देते क्रिस गेल।(Photo: Instagram)
