-
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के जरिए तो चर्चों में रहते ही हैं लेकिन वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कैप्टन कूल के नाम से फेमस धोनी की लव लाइफ में एक साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का नाम तो पहले से ही शुमार है लेकिन आपको बता दें कि उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका से भी जोड़ा जा चुका है। जी हां, एक दौर में धोनी डिंपल गर्ल दीपिका की ओर भी काफी आकर्षित हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने उनसे दूरियां बना ली। आगे की स्लाइड क्लिक करते जानिए आखिर क्या वजह रही कि धोनी को दीपिका से दूर जाना पड़ा।
-
जी हां, 2007 और 2008 के दौरान जब धोनी टीम इंडिया के कैप्टन थे तब उनका करिअर क्रिकेट की दुनिया में चरम पर था। उनके नाम का क्रिकेट में डंका बजता था। वहीं दीपिका पादुकोण भी तब तक सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकीं थीं। इसी दौरान धोनी ने दीपिका को मैच देखने के लिए इनवाइट किया था। यहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया।
-
धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ये बात कबूल की थी की दीपिका उनका क्रश थीं।
-
बताया जाता है कि दीपिका के कहने से ही धोनी ने अपने लंबे बाल कटवाए थे। हालांकि ये बात उन्होंने कभी कबूली नहीं।
साक्षी के आने से पहले धोनी अपनी लाइफ में दीपिका को लाना चाहते थे। खबरों की मानें तो धोनी ने दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। वहीं उनके दोस्त धोनी को दीपिका करके चिड़ाते थे। लेकिन बाद में धोनी को पता चला कि दीपिका को कोई और पसंद करता है और उनका ही दोस्त है। दरअसल, जब धोनी ने दीपिका को प्रपोज किया तभी उन्हें पता चला कि उनके दोस्त युवराज का दिल भी दीपिका की खूबसूरती पर फिदा है। इसीलिए धोनी ने अपने दोस्त की खातिर दीपिका से ध्यान हटाया और क्रिकेट पर फोकस किया। यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने दोस्त के लिए खुद के प्यार को कुर्बान कर दिया। -
दिसंबर 2007 में पहली बार युवराज को चियर करने जब दीपिका जयपुर के स्टेडियम में पहुंची तो दोनों के किस्से मीडिया में भी सामने आए। खबरें ये तक आईं कि दीपिका और युवराज सगाई करने वाले हैं। हालांकि दीपिका ने ऐसी खबरों को महज एक अफवाह बताया था।
-
लेकिन दोनों की नजदीकियां दीपिका के 22वें जन्मदिन पर फिर देखने को मिलीं। जब दोनों को सिडनी में मैच के बाद डिनर करते हुए स्पॉट किया गया।
-
धोनी और युवराज के बीच खटास का कारण भी दीपिका थीं। लेकिन बाद युवी के ज्यादा पजेसिव होने के कारण वे उनसे अलग हो गईं।
