-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के घर 22 फरवरी को एक नन्ही परी ने जन्म लिया। अपनी बेटी की पहली तस्वीर पुजारा ने फैंस के बीच साझा करते हुए लिखा, "छोटी बच्ची का स्वागत… मैं अपनी जिंदगी में एक नई भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं… हमने एक विश मांगी थी, जो अब पूरी हो गई है…"
-
भारतीय टीम के इस शानदार बल्लेबाज की शादी सन् 2013 में पूजा पाबरी से हुई थी, जिसके पांच साल बाद उनके घर एक बच्ची ने जन्म लिया।
-
बिजनेसमैन पिता की बेटी पूजा ने नवी मुंबई के एक कॉलेज से रिटेल में एमबीए किया है।
-
पुजारा ने 57 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 14 शतक और 17 अर्धशतक की मदद से 4496 रन बनाए हैं। वहीं 5 वनडे में वह 51 रन बना चुके हैं।
-
शिखर धवन: 30 अक्टूबर 2012 को शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। मेलबर्न की रहने वाली आयशा ब्रिटिश-बंगाली हैं।
-
इस कपल के घर 2014 में एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम जोरावर रखा गया।
-
इरफान पठान : सफा बेग के साथ इस गेंदबाज ने 4 फरवरी 2016 को निकाह किया था। सफा सऊदी अरब में मॉडल भी रह चुकी हैं।
-
इरफान के घर दिसंबर 2016 को बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम इमरान खान रखा गया।
-
गौतम गंभीर: इस क्रिकेटर ने 2011 में अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ शादी रचाई थी।
-
2014 में इनके घर पहली बेटी ने जन्म लिया, जबकि 2017 में दूसरी बेटी पैदा हुई।
-
यूसुफ पठान: 27 मार्च 2013 को यूसुफ ने आफरीन खान से शादी की थी। यूसुफ के घर 2014 में एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अयान रखा गया।
-
मुंबई में पली-बढ़ी आफरीन एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं।
-
महेंद्र सिंह धोनी: विश्व के महानतम विकेटकीपर धोनी ने 4 जुलाई 2010 में साक्षी से शादी की थी।
-
धोनी के घर 6 फरवरी 2015 को जीवा ने जन्म लिया।
-
हरभजन सिंह : इस फिरकी गेंदबाज ने जालंधर में 29 अक्टूबर 2015 को गीता बसरा से शादी की थी। हरभजन के घर जुलाई 2016 में एक बच्ची ने जन्म लिया।
-
गीता बसरा बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनकी हरभजन सिंह से मुलाकात 2007 में एक दोस्त के जरिए हुई थी।
-
रवींद्र जडेजा : भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर की शादी 17 अप्रैल 2016 को रीवा से हुई थी।
-
जून 2017 को जडेजा के घर एक बेटी का जन्म हुआ।