भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कल यानी गुरुवार नुपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद शादी का रिसेप्शन 26 नवंबर को बुलंदशहर और 30 नवंबर को दिल्ली में होगा। नुपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं। मेरठ के गंगानगर में रहने वाली नुपुर यूं तो भुवनेश्वर कुमार की पड़ोसी हैं मगर उनकी शुरुआती शिक्षा देहरादून में हुई। (फोटो सोर्स – इंडियन एक्सप्रेस) -
हरभजन सिंह और गीता बसरा : भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह जब क्रिकेट खेलने लंदन गए थे तो उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा पर फिल्माया गया एक वीडियो सॉन्ग 'वो अजनबी' देखा। तभी भज्जी गीता को अपना दिल दे बैठे थे। इसके बाद 29 अक्टूबर 2015 को उन्होंने गीता से शादी कर हमेशा के लिए उन्हें अपना बना लिया।
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर : 2012 में टीवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट मयंती लैंगर ने क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी से शादी कर ली थी। स्टुअर्ट बिन्नी आईपीएल में अपनी चमक दिखा चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से गेंद और बल्ले से उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इन दोनों ने साल 2012 में एक-दूसरे से शादी की थी। -
गौतम गंभीर और पत्नी नताशा जैन के साथ।
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल : दीपिका पल्लीकल की वजह से 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के स्क्वैश में भारत को पहली बार गोल्ड मेडल मिला था। दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक की पहली मुलाकात चेन्नई के एक फिटनेस सेंटर में हुई थी। दोनों एक ही ट्रेनर के अंदर ट्रेनिंग ले रहे थे। इसी दौरान दोनों की अफेयर्स की चर्चा जोरो पर थी फिर 15 नवंबर 2013 को दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को नाम दे दिया। -
युवराज सिंह और हेजल कीच : भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2015 में इंडोनेशिया के शहर बाली में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच से सगाई की थी। इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। हेजल कीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड के लिए जानी जाती हैं।
-
मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय : भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी आईपीएल में काफी सुर्खियों में रहते हैं लेकिन भारतीय टीम में उनका चयन कम ही बार किया गया है। अगर चयन होता भी है तो वह बस बैंच पर बैठे नजर आते हैं। मनोज तिवारी ने सुष्मिता रॉय 18 जुलाई 2013 को शादी की थी। मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे। सात साल के लंबे अफेयर्स के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
-
सुरेश रैना और प्रियंका : सुरेश रैना और प्रियंका ने 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी। अब रैना और प्रियंका की ग्रेसिया नाम की एक बेटी भी है।