-
पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी पूरे विधि विधान अपनी शादी को लेकर चर्चा में आए थे, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीतिराज को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था और करीब सात माह बाद ही शादी रचाई। इन दिनों एक और क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि यह भारतीय क्रिकेटर नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर हैं। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन कटिंग को लेकर। 29 मई को बेन कटिंग ने अपनी गर्लफ्रेंड एरिन हॉलैंड से सगाई की है। इस बात की जानकारी हॉलैंड ने सोशल अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी है। पहले बेन ने हॉलैंड को घुटनों के बल बैठकर बीच किनारे शांत वातावरण में प्रपोज किया और जैसे ही जवाब में उन्हें हां मिला तो तुरंत सगाई कर ली। कटिंग के प्रपोजल से हॉलैंड खुशी से फूली नहीं समाई। जैसे ही बेन को गर्लफ्रेंड से हां का जवाब मिला तो उन्होंने उसे तुरंत बाहों में भर लिया और गले लगाया। बेन ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए बेहद ही खूबसूरत लोकेशन को चुना था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं बेन कटिंग की मंगेतर हॉलैंड के बारे में कुछ अनसुनी बातें। (all Pics- ERIN HOLLAND Instagram)
-
डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल के कटिंग ने एक पिकनिक कार्यक्रम के दौरान हॉलैंड को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत हां में उत्तर मिला। हॉलैंड ने प्रपोजल के समय अपने अनुभव को बयां किया। उन्होंने बताय, 'जब कटिंग ने मुझे प्रपोज किया तो मैं उस समय चुप हो गई, हैरान भी हुई लेकिन मैं बहुत खुश थी।'
-
बेन और हॉलैंड पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी।
-
पहले बेन और हॉलैंड की दोस्ती हुई और इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और अब सगाई हो गई।
-
30 साल की एरिन हॉलैंड अपने अंदर तमाम तरह की खूबियां रखती हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं।
हॉलैंड साल 2013 में मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया का भी खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने मिस वर्ल्ड ओसियाना का खिताब भी जीता था। खूबसूरती के खिताब जीतने के अलावा हॉलैंड सिंगर भी हैं। उन्होंने 'Someone Like You' और 'Diamonds' जैसे इंग्लिश गाने गाए हैं। -
हॉलैंड मॉडलिंग और डांसिंग में भी रुचि रखती हैं। वह एक चैरिटी वार्कर भी हैं।
-
बात अगर कटिंग की करें तो वह इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे और आईपीएल-12 खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।
-
रोमांटिंक अंदाज में बेन और हॉलैंड।
