-
भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को बीसीसीआई ने मंगलवार को 5 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। यूसुफ पर डोपिंग का आरोप था जिसे बीसीसीआई ने ठीक माना। हालांकि यूसुफ द्वारा दी गई दलील से काफी हद तक बोर्ड समहत दिखा और उनकी पहली गलती होने के कारण उन्हें सिर्फ पांच महीने की ही सजा दी गई। यूसुफ पर पिछले साल सितंबर से बैन लागू माना गाय है जिसके चलते 14 जनवरी को उन पर लगा बैन समाप्त हो जाएगा। यूसुफ ने अपनी दलील में कहा था कि उन्होंने कफ सिरप पी थी जिसमें ये प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था। इस तरह अनजाने में उन्होंने इसका सेवन किया। वैसे डोपिंग की चपेट में आए यूसुफ पहले खिलाड़ी नहीं हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डोपिंग में फंसे कुछ और दिग्गज खिलाड़ी…
-
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा पर दिसंबर 2015 में डोपिंग का आरोप सच साबित हुआ। उनके नमूने में प्रतिबंधित 19-नोरैंड्रोस्टेडिऑन तत्व पाया गया था। इसके बाद उन पर 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।
साल 2006 में पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर को डोपिंग के कारण दो साल के लिए बैन कर दिया गया था। -
शोएब के साथ ही एक और पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर भी डोपिंग के चलते एक साल की रोक लगाई गई थी।
-
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम भांग के कश लगाने के कारण डोपिंग विवाद में फंसे थे। भांग पीने के चलते बॉथम पर दो महीनों के बैन लगाया गया था।
-
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज शेन वॉर्न को साल 2003 में डोपिंग के चलते एक साल का बैन झेलना पड़ा था। जिसके चलते वो विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाए। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना वॉर्न के भी कप जीतने में सफल रही।
-
साल 1993-94 में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग डोपिंग में फंसे थे। स्टीफन पर 175 डॉलर का फाइन और एक लंबे पीरियड तक का बैन लगा था।
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज उपुल थरंगा भी डोपिंग के चक्कर में फंस चुके हैं। उनके सैम्पल में ग्लूकोकोर्टीकोस्टेरॉयड पाया गया। इसके बाद उन्हें 3 महीने के लिए बैन कर दिय गया था।