-
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने अपना हमसफर चुन लिया है। बबीता जल्द ही विवेक सुहाग से शादी के बंधन में बंधेंगी। इस बात की जानकारी खुद बबीता फोगाट ने सोशल अकाउंट पर अपने होने वाले हसबैंड की तस्वीर शेयर कर दी है। बबीता ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आप जानते हैं मेरे पापा का आर्शीवाद लेने के बाद अब ऑफीशियल हो चुका है.. वक्त है दिलवाला अब अपनी दुल्हनिया लेकर जाए।'' बबीता ने तस्वीर में विवेक सुहाग को भी टैग किया है। पोस्ट पर बबीता को फैंस से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। बबीता के बारे में तो आप सभी पहले से ही बहुत कुछ जानते हैं, जो पहलवानी के अलावा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बबीता अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन यहां हम आपको उनके होने वाले पति के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए डालते हैं बबीता के होने वाले पति विवेक सुहाग की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर एक नजर। (All Pics- Vivak Suhag/ Babita Phogat Instagram)
-
बबीता के होने वाले पति विवेक सुहाग भी पेशे से पहलवान हैं। विवेक भारत केसरी के विनर रहे हैं, उन्होंने साल 2018 में यह पुरस्कार अपने नाम किया था।
-
विवेक ने इस पोस्ट के जरिए बबीता के लिए अपने इश्क का इजहार किया। विवेक ने तस्वीर में लव का सिंबल बनाकर लिखा, ''यू तो लाखों लोग हैं ❣️ इस दुनिया में मगर मेर लिए तेरा होना ही सब कुछ है।''
बताया जा रहा है कि बबीता और विवेक नवंबर के लास्ट वीक या दिसंबर के फर्स्ट वीक में सात फेरे लेकर शादी करेंगे। -
जितनी खूबसूरत बबीता हैं उतने ही हैंडसम उनके होने वाले हसबैंड भी हैं। वह दिखने में हीरो जैसे लगते हैं।
बताया जा रहा है कि बबीता और विवेक नवंबर के लास्ट वीक या दिसंबर के फर्स्ट वीक में सात फेरे लेकर शादी करेंगे। -
चरखी दादरी जिले के गांव बलाली से ताल्लुक रखने वाली महिला पहलवान बबीता फोगाट साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
-
बबीता ने साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर, 2012 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल लाई थीं।
-
इस खिताब को जीतने के बाद बबीता को राज्य सरकार ने 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी थी। SI बनने के बाद भी बबीता तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल लाकर देश का नाम ऊंचा करती रहीं। उनकी तारीफ पीएम मोदी भी अपने ट्विटर पर कर चुके हैं।
बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट भी कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। बबीता बड़ी बहन को ही अपना आइडल मानती हैं। -
गीता फोगाट की शादी भी पहलवान पवन कुमार पवन कुमार से हुई थी।
-
फोगाट परिवार में सिर्फ गीता और बबीता ही नहीं बल्कि इनकी दो छोटी बहनें और कजिन भी पहलवान हैं।
-
अपनी नानी के साथ बबीता।