-
देश की मशहूर रेसलर बबीता फोगाट शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने भारत केसरी से सम्मानित पहलवान विवेक सुहाग संग शादी रचाई। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता की शादी बेहद अनूठे तरीके से हुई। इनकी शादी में सात फेरों की जगह आठ फेरे लिए गए। आठवां फेरा लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। सोशल मीडिया में बबीता और विवेक के शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। देखें तस्वीरें(All Pics: Babita Phogat Fan Page Instagram):
-
यह तस्वीर गीता फोगाट ने शेयर की। बबीता की बहन गीता फोगाट भी मशहूर रेसलर हैं।
-
इस तस्वीर में बबीता फोगाट का पूरा परिवार नजर आ रहा है।
-
लाल जोड़े में बबीता औऱ सुनहरी शेरवानी में विवेक की जोड़ी काफी सुंदर लग रही है।
-
बबीता और विवेक की शादी बेहद सरल तरीके से हुई। लड़के वालों ने शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपए लिए और अपने साथ मात्र 21 बाराती लेकर पहुंचे।
-
बबीता ने 2014 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रौशन किया है।
-
बबीता की शादी साधारण हिंदू रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
-
2 दिसंबर को दिल्ली में रिस्पेशन की पार्टी आयोजित की गई है।
