-
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। जहां एक तरफ टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मैदान में मैच जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे तो वहीं खिलाड़ियों की पत्नियां साथ में आउटिंग के मजे ले रही हैं। इस दौरे पर ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। शिखर धवन के पत्नी आयशा धवन ने ऐसी ही कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। लॉइन हेड नाम की जगह पर चढ़ाई करने के बाद आयशा ने ये पिक्चर्स शेयर की जिसमें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की पत्नियां भी नजर आ रही हैं। आगे के स्लाइड्स में देखिए दक्षिण अफ्रिका दौरे से जुड़ी कुछ और तस्वीरें… (सभी पिक्चर्स- इंस्टाग्राम)
-
आयशा ने ये पिक्चर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि शाशा डी कॉक का इस ट्रिप का आयोजन करने के लिए धन्यवाद। शाशा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक की पत्नी हैं। तस्वीर में आयशा की बेटी आलिया नजर आ रही हैं।
आयशा ने साल 2012 में शिखर धवन से शादी की है। शिखर उनसे 10 साल छोटे हैं। आयशा की ये दूसरी शादी है पहली शादी से उन्हें दो बच्चियां हैं। -
आलिया के साथ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की पत्नियां।
-
भारतीय क्रिकेट टीम करीब डेढ़ महीने के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है।
-
इससे पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति कप्तान विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी। अनुष्का यहां करीब 10 दिन रहीं फिर भारत वापस लौट आईं। अनुष्का के वापस भारत लौटने पर ये पिक्चर शेयर करते हुए आयशा ने लिखा था कि जो दोस्त साथ में ट्रेनिंग करते हैं वो हमेशा साथ रहते हैं। हम अपनी ट्रेनिंग पार्टनर अनुष्का को मिस करेंगे।
-
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शिखर धवन के परिवार के साथ कैपटाउन में आउटिंग की थी और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
-
आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। विराट और अनुष्का के रिसेप्शन की तस्वीर।
