-
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से दुनिया में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और तमाम इस खतरनाक महामारी की चपेट में हैं। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह वायरस इस तरह से हर तबके के लोगों को परेशान करेगा। यही वजह है कि भारत ही नहीं दुनिया भर के तमाम देश में लॉक्डाउन की स्थिति है। इस वायरस के चलते अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान हो रहा है। महामारी के चलते बॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम फिल्मों की रिजीज और शूटिंग कैंसिल हो गई है। वहीं दूसरी ओर खेल जगत पर इस वायरस का असर पड़ा है। इस महामारी ने सभी को अपने घर रहने पर मजबूर कर दिया है। किसी भी स्थिति में रद्द न होने वाले तमाम गेम्स, बड़े-बड़े टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं और कई मैचों की डेट्स आगे बढ़ा दी गई हैं। मैदान में रहने वाले खिलाड़ी भी घर में कैद हैं। यह समय प्लेयर्स के लिए भी काफी कठिन हैं लेकिन कैसे भी कर वह अपने देश की सरकारों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं। आइए डालते हैं घर में रहकर कैसे कट रहा खिलाड़ियों का सफर। (All Photos- Instagram)
-
प्रोफेशनल फुटबॉलर एलेक्सिस सांचेज (Alexis Sánchez) इन दिनों अपने डॉग्स के साथ घर के पास नजदीकी क्षेत्र में घुमाने निकलते हैं। वह उन्हीं के साथ इन दिनों अपना वक्त गुजार रहे हैं।
-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर घर में अपने परिजनों और डॉगी के साथ अपना टाइम गुजार रही हैं।
-
अर्जेंटाइना के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दूसरों को भी वह घर में रहने के लिए कह रहे हैं।
-
आजिंक्य रहाने ज्यादातर टाइम अपनी बेटी के साथ बिताते हैं। कभी-कभी वह किताबों की दुनिया में भी दिखते हैं। जैसा कि वह आए दिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
-
गांगुली भी इन दिनों घर के अंदर हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष इन दिनों दूसरों को भी बाहर न जाने की सलाह दे रहे हैं।
-
गाांगुली के दोस्त और पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बता रहे हैं।
-
स्पेनिश फुटबॉलर सर्जियो रामोस इन दिनों अपने बच्चों संग घर में मस्ती करते दिखते हैं।
-
के एल राहुल भी घर में रिलेक्स मूड में हैं।
-
सचिन तेंदुलकर घर में रहकर सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों के कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं और इसे हराने के तरीके बता रहे हैं।