भारतीय टीम ने अपने वरिष्ठ तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच में उन्हें जीत के साथ विदाई देते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। भारत ने बुधवार को नेहरा के घरेलू स्टेडियम फिरोजशाह कोटला में खेले गए मैच में किवी टीम को 53 रनों से हराया। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए लव लाइफ पर्सनल लाइफ और परिवार। -
नेहरा क्रिकेट पिच पर भले ही वेहद अक्रामक रवैया में नजर आते हों लेकिन अपनी निजी जिंदगी में वे काफी शांत हैं। वे सोशल मीडिया से भी कोषों दूर हैं।
-
बात अगर नेहरा की लव लाइफ की करें तो बेहद ही दिलचस्प है।
-
नेहरा को अपना प्यार 15 साल पहले क्रिकेट पिच पर मिला था।
साल 2002 में भारत के इंग्लैंड दोरे के दौरान उनकी नजर रुश्मा पर ठहर गई। इस दौरान रुश्मा क्रिकेट मैच देखने आई थीं। दोनों ने एक दूसरे को भले ही 7 साल तक डेट किया हो लेकिन जब शादी की बात आई तो नेहरा ने चंद मिनटों में प्लान बना लिया और एक सप्ताह के बाद शादी की। एक इंटरव्यू के दौरान ये बात खुद नेहरा से बयां की थी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च के दिन वे अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे कि दिमाग में शादी का खयाल आया। बातों ही बातों में प्लान बनाया और अपनी गर्लफ्रेंड को बताया। लेकिन रुश्मा को यकीन नहीं हुआ। बाद में जब उन्होंने बताया कि ये सच है। तब रुश्मा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंची। एक हफ्ते के बाद ही दोनों ही 2 अप्रेल को धूम-धाम से शादी हुई। नेहरा की पत्नी रुश्मा गुजरात की रहने वाली हैं। -
नेहरा की लाइफ की पहली और आखिरी गर्लफ्रेंड रुश्मा ही रहीं। नेहरा की शादी को अब 8 साल गुजर गए हैं। उनके दो बच्चे एरियाना और आरुष हैं।
-
दोनों की बच्चे बेहद प्यारे और क्यूट हैं।
-
अपने बच्चों को नहलाती रुश्मा।
-
अपने बेटे के साथ नेहरा और रुश्मा।