-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक कार्यक्रम में पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोहली को 2016-17और 2017-18 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहने के कारण यह अवार्ड दिया गया। कोहली ने 2016-17 सीजन में 13 टेस्ट मैचों में 74 की औसत से 1332 रन बनाए थे। सीमित ओवरों में कोहली ने 27 मैचों में 1516 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 84.22 रहा। कोहली ने 2017-18 सीजन में लाल गेंद से छह मैचों में 89.6 की औसत से अपने खाते में 896 रन डाले। (Photo-PTI)
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, " 2016-17 सीजन का पॉली उमरीगर अवार्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को दिया जाता है। नमन। एक और ट्वीट में कहा गया, "कप्तान को 2017-18 सीजन का भी पॉली उमरीगर अवार्ड दिया जाता है।"(Photo-PTI) -
कुछ समय पहले ही कोहली बीसीसीआई अवॉर्ड्स के दौरान अनुष्का के साथ नजर आए थे। अवॉर्ड के मिलने के बाद कोहली ने कहा था कि अवॉर्ड से ज्यादा उनके लिए पत्नी अनुष्का की उपस्थिति काफी मायने रखती है। 12 जून को विराट-अनुष्का की शादी को 6 महीने हो चुके हैं और उसी दिन विराट कोहली को बीसीसीआई की तरफ से सम्मानित किया गया। (Photo-PTI)
-
यह अवॉर्ड फंक्शन बैंगलुरु में आयोजित किया गया था। जहां पर कोहली के अलावा क्रिकेट से जुड़े और भी खिलाड़ी मौजूद थे। (Photo-PTI)
स्मृति मंधाना को 2017-18 की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया। (Photo-Smriti Mandana Instagram) हरमनप्रीत कौर को 2016-17 सीजन की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट महिला खिलाड़ी चुना गया। (Photo-BCCI) -
जलज और रसूल को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं क्रूणाल पांड्या को विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी चुना गया। क्रुणाल ने अपने अवॉर्ड की फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर खुशी जाहिर की। (Photo-Krunal Pandya Instagram)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने एम.के. पटौदी मेमोरियल लेक्चर में अपनी बात रखी। वह इन वार्षिक अवार्ड में भाषण देने वाले पहले गैर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बने। (Photo-PTI) -
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज सहित सभी महिला खिलाड़ी मौदूज रहीं। (Photo-PTI)
-
अपनी पत्नी दीपिका पल्लिकल के साथ दिनेश कार्तिक भी मौजूद दिखाई दिए। (photo-PTI)
-
अनुष्का और दीपिका आपस में बात करती हुईं। Photo-PTI)
-
मिताली राज इस दौरान काफी ग्लैमरस नजर आईं। (photo-PTI)