अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भले ही एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हों लेकिन फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। गौरतलब है कि पिछले वीकेंड के दौरान मुंबई में हुए साउथ अफ्रीका और इंडिया के मैत से पहले विराट और अनुष्का शर्मा अपने के साथ एक रेस्टोरेंट में नजर आई और हाल ही एक फैशन मैगेज़ीन के ब्यूटी अवार्ड्स में भी दोनों साथ में नज़र आए थे। दोनों को लगातार एक साथ डेट की खबरों के बाद यह भी सुनने में आ रहा था कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ शादी कर जल्द घर बसाना चाहती हैं। लेकिन इस खबर को अनुष्का ने महज एक अफवाह करार दिया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई में एक नए आशियाने की तलाश करते हुए देखा गया था। जिसके लिए दोनों वर्ली मुंबई के ओंकार 1973 अपार्टमेंट में स्पॉट किए गए थे। लेकिन शादी वाली खबरों को लेकर अनुष्का शर्मा ने इस तरह की खबरों को सिरे से नकारते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। जीं हा, उन्हों कहा कि फिलहाल वो अभी विराट से शादी नहीं करने वाली हैं। अनुष्का शर्मा की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, 'अनुष्का शर्मा की शादी के बारे में चल रही हर तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने लंदन की छुट्टी के बारे में ज़िक्र भी किया था जो उन्होंने विराट के साथ बिताई थीं, "छुट्टियां अच्छी बीतीं, काफी आराम मिला जिसकी हम दोनों को बहुत ज़रुरत थी।" विराट की बात करते हुए अनुष्का ने कहा था कि वह उनके 'गुड लुकिंग आर्म कैंडी' हैं। -
अनुष्का विराट के साथ अपनी डेट का एलान भी खुलेआम कुबूल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिसंबर से वो क्रिकेटर विराट कोहली को डेट कर रही हैं। लेकिन अनुष्का ने इस बात का खंडन किया वे फिलहाल विराट से शादी करने जा रही हैं।
-
उन्होंने यह भी कहा कि वे और विराट नॉर्मल यंग लोगों की तरह ही हैं जो रिलेशन में होते हैं। वहीं दूसरी ओर यह भी खबर सुनने को मिल रही है कि दोनों के परिवार भी जल्दी ही मिलेंगे और शादी की तारीख तय कर अगले साल तक ये दोनों शादी कर ही लें।
-
ये बातें खुद अनुष्का ने बयां की। उन्होंने आज ही एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि उनकी शादी को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वह गलत हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि 2016 में वह क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर सकती हैं।
