-
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले का आज (17 अक्टूबर) जन्मदिन है। बेंगलुरु में आज ही के दिन 1970 में कुंबले का जन्म हुआ था, जिसके करीब 20 साल बाद उन्होंने इंग्लैण्ड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया। 1990 से 2008 तक अपने कॅरियर में कुंबले ने 132 टेस्ट और 271 वनडे खेले। विश्व में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों की सूची में कुंबले तीसरे और भारत में पहले स्थान पर हैं। वनडे में उन्होंने 337 शिकार किए और अभी भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। कुंबले की गेंदबाजी को वह मुकाम नहीं मिल सका क्योंकि 2000 के बाद भारतीय बल्लेबाजी ने बेहद तेजी से ख्याति बटोरी। कुंबले को लाइमलाइट भले ही न मिली हो, मगर वह पूरी शिद्दत से अपना काम करते रहे। (Source: Reuters)
-
चाहे वह पाकिस्तान के खिलाफ 74/10 का जादुई गेंदबाजी आंकड़ा हो या वेस्ट इंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लेने का करिश्मा, कुंबले ने हमेशा विपक्षियों को हैरान किया है। कुंबले के 46वें जन्मदिन के मौके पर आइए आपको उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं: (Source: Reuters)
-
118 टेस्ट मैच खेलने के बाद कुंबले ने अपना पहला शतक जड़ा। यह शतक बनाने के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सर्वाधिक मैचों का विश्व रिकॉर्ड है। (Source: Reuters)
-
कुंबले का निकनेम 'जंबो' है। माना जाता है कि उनकी गेंदें पिच पर जंबो जेट की तरह निकलती थी, इसलिए उन्हें यह नाम दिया गया। (Source: BCCI)
-
कुंबले की शादी चेतना से हुई थी। दोनों का एक बेटा, मायस और बेटी स्वास्ति है। चेतना की पहली शादी से दोनों को एक बेटी, आरुणि भी है। (Source: Twitter)
-
अनिल को 37 साल की उम्र में टेस्ट कप्तान बनाया गया था। कुंबले उस वक्त कॅरियर के चरम पर थे, तब वनडे और टी-20 की कप्तानी एमएस धोनी को दी गई थी। (Source: Reuters)
-
बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि अनिल कुंबले मैकेनिकल इंजीनियर हैं। कुंबले ने 1991-92 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की पढ़ाई की है। (Source: ESPN)
-
कुंबले के नाम पर टेस्ट में दूसरे सबसे अच्छे गेंदबाजी आंकड़े हैं। वह टेस्ट मैच की एक पारी के सभी 10 विकेट लेने वाले दो गेंदबाजों में से एक हैं। लेकिन इंग्लैण्ड के जिम लेकर ने 1956 में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे, वह पहली पायदान पर हैं।
-
अनिल के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदे फेंकने वाला दूसरा गेंदबाज होने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में 40,850 गेंदे फेंकी, जबकि मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा 44,039 गेंदे फेंकी हैं। (Source: BCCI)