-
पहली यूके टेस्ट फ्लाइट से पहले दुनिया के सबसे लंबे 20,000 किग्रा वजन के एयरक्राफ्ट 'एयरलैंडर 10' की नई तस्वीरें जारी हुई हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हैं इसकी खूबियां… (Photo Source : hybridairvehicles)
-
एयरलैंडर 10 की लंबाई 302 फीट है। जो कि दुनिया के अब तक के सबसे लंबे यात्री जेट से भी 60 फीट लंबा है। इसका डिजाइन ब्रिटिश कंपनी हाइब्रिड एयर वीइकल्स (एचएवी) ने किया है। यह हवा में 3 हफ्ते तक रह सकता है और 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा भर सकता है। (Photo Source : hybridairvehicles)
-
एयरलैंडर 10 को बनाने में 187 करोड़ रुपए की लागत आई है। खास बात यह है कि गोलियों से छेद होने की स्थिति में भी यह विमान आसानी से उड़ान भर सकता है। (Photo Source : hybridairvehicles)
-
एयरलैंडर 10 सीधा ऊपर उठकर उड़ान भरने में सक्षम है। किसी हेलिकॉप्टर की तरह यह रेगिस्तान, पानी जैसी किसी भी तरह की सतह पर लैंड सकता है। इस विमान की यात्री क्षमता 48 लोगों की है। (Photo Source : hybridairvehicles)
-
फिलहाल एयरलैंडर 10 प्रथम विश्व युद्ध की विमानशाला में रखा है और सोमवार (21 मार्च) को इसका आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया। (Photo Source : hybridairvehicles)