-
एक क्रिकेटर की जिंदगी में उसके पिता का अहम योगदान होता है। बचपन से उसे उसके सपनों को पूरा करने के लिए मोटिवेट करना, मेहनत एवं संघर्ष के दौरान साथ खड़े होना और अगर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है तो हार न मानने का जज्बा पैदा करना, यह हर क्रिकेटर के पिता करते हैं। लेकिन वह खुद कितनी कुर्बानियां देते हैं, यह शायद किसी को नहीं मालूम। कई क्रिकेटर्स तो एेसे भी हैं, जिनके पिता ने बेहद गरीबी में उन्हें पाला और उनके सपोर्ट के कारण आज वह इस मुकाम पर हैं। आइए आपको बताते हैं कि आज बुलंदी पर पहुंच चुके भारतीय क्रिकेट सितारों के पिता क्या जॉब करते थे।
-
रविचंद्रन अश्विन: चेन्नई के पश्चिम मंबालम में एक तमिल परिवार में पैदा हुए अश्विन के पिता का नाम रविचंद्रन है। उनके पिता क्लब स्तर के तेज गेंदबाज रह चुके हैं। वह पूरे विश्व के लिए हमेशा एक महान प्रेरणास्रोत रहे हैं।
-
रोहित शर्मा: टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज और हिटमैन रोहित शर्मा के पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टोरहाउस में बतौर केयरटेकर काम कर चुके हैं। पिता की कम आय के कारण रोहित को बोरिवली में उनके नाना-नानी और मामाओं ने पाला था।
सुरेश रैना: टीम इंडिया के इस धाकड़ बल्लेबाज के पिता त्रिलोकचंद रैना उत्तर प्रदेश के मुरादनगर की अॉर्डनेंस फैक्टरी में काम करते थे। वह भारतीय सेना के रिटायर्ड अफसर हैं और जम्मू-कश्मीर के रैनावैड़ी इलाके से ताल्लुक रखते हैं। -
युवराज सिंह: टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। अपने करियर में उन्होने एक टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं। उनका करियर चोट के कारण खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। फिल्म सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार के पिता का रोल उन्हीं ने निभाया था। भाग मिल्खा भाग में कोच का रोल उन्हीं ने अदा किया था।
-
सचिन तेंदुलकर: मास्टर ब्लास्टर को अपने पिता से कितना लगाव है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। 1999 तक सचिन जब भी शतक लगाते थे तो आसमान की ओर देखकर भगवान का शुक्रियाअदा करते थे। लेकिन इसी साल क्रिकेट विश्व कप के दौरान उनकी पिता का निधन हो गया। इसके बाद से वह शतक लगाने के बाद अपने पिता को भी याद करते हैं। रमेश तेंदुलकर एक जाने-माने मराठी उपन्यासकार थे।
-
महेंद्र सिंह धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पिता MECON में बतौर पंप अॉपरेटर काम करते थे। यह कहानी हाल ही में आई फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी बताई गई है कि कैसे उनके पिता ने एक छोटे से घर में रहकर महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा किया और अपने सपनों के खुलकर जीने की आजादी दी।
-
विराट कोहली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 18 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। वह एक क्रिमिनल लॉयर थे। साल 2006 में उनका निधन ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुआ था। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे पिता मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट थे। वह मुझे हर दिन प्रैक्टिस के लिए छोड़ने जाया करते थे। मैं आज भी उन्हें बेहद मिस करता हूं।
