-
कहते हैं प्यार जाति-पाति ऊंच-नीच या फिर हिंदू मुसलमान नहीं देखता। प्यार तो बस हो जाता है। लेकिन बहुत से लोगों के प्यार इसी धर्म के कारण मुकम्मल नहीं हो पाते हैं। आज भी कई प्रेम कहानियां ऐसी हैं जिनके लिए धर्म ने खलनायक का काम किया। लेकिन बहुत सी जोड़ियों ने इस खलनायक को रास्ते सहटा अपने प्यार को मुक्म्मल करके दिखाया। मैदान पर विरोधी खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाने वाले हमारे क्रिकेटर्स भी प्यार में क्लीन बोल्ड हुए। लेकिन उन्होंने धर्म की दीवार को गिरा अपने सफर को खूबसूरत बना लिया। (All Pics: Social Media)
-
नवाब पटौदी: अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज नवाब पटौदी ने भी हिंदू एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की। सैफ अली खान इन्हीं दोनों की संतान हैं।
-
मोहम्मद अजहरुद्दीन: अजहरुद्दीन टीम इंडिया के सफल कप्तानों में गिने जातेहैं। वो टीम को वर्लडकप फाइनल तक बी पहुंचा चुके हैं। उन्हें हिंदू एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से प्यार हुआ। लंबे चले अफेयर के बाद अजहर और संगीता ने एक दूसरे संग शादी भी रचाई।
-
विनोद कांबली: विनोद कांबली अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही सचिन के खास दोस्त होने के कारण भी खूब जाने जाते हैं। उन्होंने दो बार शादी की। दोनों बार क्रिश्चियन धर्म में। पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त नियोला लेविस थीं। बाद में उन्होंने फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट संग शादी की।
-
अजीत आगरकर: टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अजीत आगरकर महाराष्ट्र के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। साल 2007 में उन्होंने अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड फातिमा संग सात फेरे लिए। दोनों का एक सुंदर सा बेटा भी है।
-
मोहम्मद कैफ: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज औऱ शानदार फील्डर रह चुके मोहम्मद कैफ ने पूजा यादव से शादी की है। पूजा इलाहाबाद के हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
-
दिनेश कार्तिक: दिनेश कार्तिक ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उन्होंने दीपिका पल्लिकल से शादी की है। दीपिका क्रिश्चियानिटी की फॉलोवर हैं।
