WWE की रेसलिंग तो आपने जरूर देखी होंगी। अपने पसंदीदा पहलवान को जीतता देख हर कोई खुशी से पागल हो जाता है। अंडरटेकर, ब्रॉक लेसनर, रोमन रेन्स और कई अन्य एेसे रेसलर्स हैं, जिन्होंने रेसलिंग की दुनिया में धूम मचाया है। लेकिन कई रेसलर्स एेसे भी हैं, जो कम उम्र में ही दुनिया से रुखसत हो गए। आज हम आपको WWE के एेसे पांच रेसलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। -
टेस्ट: जो लोग 10 वर्षों से WWE देख रहे हैं, उनके लिए टेस्ट कोई अनजाना नाम नहीं होगा। मजबूत कद काठी वाले टेस्ट कभी बड़ा नाम नहीं बना सके। डब्ल्यूडब्ल्यूई के अलावा टेस्ट ने रिटायर होने से पहले स्वतंत्र प्रमोशन और टीएनए में भी हाथ आजमाए। लेकिन अपने 34वें जन्मदिन से 4 दिन पहले अॉक्सीकोडन के अत्यधिक सेवन के कारण उनकी मौत हो गई।
-
उमागा: चेहरे, कंधे और छाती पर टैटू और गले में बड़ी सी माला पहने यह रेसलर रिंग में आता था तो कई दुम दबाकर भाग जाया करते थे। उनका नाम जॉन सीना जैसे बड़े पहलवानों के साथ लिया जाता था। लेकिन साल 2009 में 36 साल के उमागा का शव बरामद हुआ था। चश्मदीदों का कहना था कि उनकी नाक से खून निकल रहा था और बाद में मौत की वजह हार्ट अटैक निकली।
-
डेविड वॉन एरिच: डेविड बेहद विवादास्पद पहलवानों में से एक थे। ज्यादा मात्रा में ड्रग्स लेने के कारण उन्हें आंत्रशोध हो गया था और उनकी मौत हो गई। उसकी उम्र महज 25 साल थी। उनकी मौत के 6 साल बाद उनके दो भाइयों केरी और माइक की भी मौत हो गई।
-
एडी गुरेरो: WWE में आने से पहले एडी ECW का बड़ा नाम थे। वहीं से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी। लेकिन विंस मैकमोहन की कंपनी डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ने से पहले वह WCW भी गए। यहां भी उन्होंने सबको अपना दीवाना बना लिया। इतना ही नहीं उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन का खिताब भी जीता। लेकिन 38 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई।
-
क्रिस बेनॉइट: क्रिस उन पहलवानों में से एक थे, जिनके आगे बड़े-बड़े सूरमा भी कांपते थे। उनकी तकनीक इतनी शानदार थी कि विपक्षी पहलवान खुद टैप आउट कर देता था। रॉयल रंबल में जिस तरह उन्होंने ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स को हराया, उसे आज भी याद किया जाता है। हालांकि कहा जाता है कि उन्होंने अपने परिवार की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली थी। लेकिन इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला था।
