-
क्रिकेट जगत में जहां कई क्रिकेटर्स का दिल बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं पर अटका तो वहीं कई क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो कभी अपने साथी क्रिकेटर्स की बीवियों या फिर कजिन सिस्टर को दिल दे बैठे। खेल जगत की दुनिया में ऐसे भी क्रिकेटर हैं, जिन्हें अपनी मोहब्बत अपने परिवार में ही मिल गई। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के क्रिकेटर्स की लव स्टोरी शामिल है। इन्होंने न सिर्फ मोहब्बत की, बल्कि शादी के बंधन में भी बंधे और अपना परिवार बढ़ाया।
-
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को मोहब्बत बॉलीवुड में नहीं मिली और न ही कॉलेज में। उन्हें अपनी दूर के रिश्तेदार की बेटी आरती अहलावत से मोहब्बत हुई। यह बात सहवाग ही पत्नी आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताई थी। दोनों की मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी। दरअसल, आरती की बुआ की शादी सहवाग के परिवार में उनकी कजिन से हुई थी। इसी तरह दोनों कई बार मिलते रहे और 3 साल तक डेट करने के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। एक बार मजाक में सहवाग ने आरती को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने तुरंत हां बोल दिया। बाद में 2004 में दोनों ने शादी की। उनके दो बेटे हैं।
मुरली विजय और निकिता की शादी काफी विवादित रही। इसकी वजह ये है कि निकिता ने मुरली विजय से पहले उनके दोस्त दिनेश कार्तिक से शादी की थी। मुरली विजय ने निकिता से जब शादी की थी, तब वह अपनी पहली शादी से प्रेग्नेंट थीं। लिहाजा, बाद में मुरली विजय ने निकिता की कोख में पल रहे दिनेश कार्तिक के बच्चे को अपना नाम दिया। निकिता और मुरली की दोस्ती इतनी गहरी हो चुकी थी कि दिनेश कार्तिक की शादी में समस्या होने लगी थी। तब इन दोनों ने अपने रिश्ते को एक अंजाम देना ठीक समझा। श्रीलंका के क्रिकेटर उपुल थरंगा ने नीलांका विदान्जे से शादी की है। उपुल से पहले नीलांका ने क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान से विवाह रचाया था। बाद में उनकी दोस्ती उपुल से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। दिलशान ने जब यह सब देखा तो पत्नी नीलांका को तलाक दे दिया। इसके बाद उपुल ने उनसे शादी कर ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट सईद अनवर और लुबना आपस में कजिन ब्रदर-सिस्टर हैं। लुबना पेशे से एक डॉक्टर हैं। -
शाहिद अफरीदी का नाम भले ही मॉडल अर्शी खान और वीना मलिक के साथ जोड़ा गया हो, लेकिन शादी उन्होंने अपनी कजिन बहन से की है। शाहिद की पत्नी नदिया अफरीदी उनकी मासी की बेटी हैं। शाहिद अफरीदी 4 बेटियों के पिता हैं।