-
आज के दौर के क्रिकेटर अपनी हर इनिंग में छक्कों की बरसात करते हैं। धोनी, कोहली, रैना, पांड्या, रोहित जैसे क्रिकेटर छक्के लगाकर अपना नाम बेजोड़ स्कोर की लिस्ट में दर्ज करते हैं लेकिन वहीं क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं जो अपने करियर में एक सिंगल छक्का नहीं पाए। इन क्रिकेटर्स की लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर का भी है। उन्होंने अपने करियर में 130 इंटरनेशनल वन डे खेले लेकिन सिंगल सिक्स नहीं लगाया। आगे की स्लाइड में जानिए कभी छक्का न लगाने वाले इन क्रिकेटर्स के नाम।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर ने अपने क्रिकेट करियर में 130 इंटरनेशनल वन डे मैच खेले हैं। उन्होंने इन मैचों में 98 इनिंग्स की पारी में कुल 1858 रन बनाए । हालांकि उन्होंने 1 शतक और 11 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। लेकिन इस ऑलराउंडर क्रिकेटर ने कभी भी ODI क्रिकेट में सिक्स नहीं लगाया। -
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ज्योफ्री बायकाट ने अपने ODI करियर में 1,000 से रन स्कोर बनाए है। लेकिन कभी भी ऐसा कोई स्ट्रोक आसमान की उंचाई तक गया। यानी वह कभी सिक्सर नही लगा पाए। उन्होंने अपने ODI करियर में 5 अर्धशतक और 1 शतक बनाए है।
-
श्रीलंका के प्रभावशाली बल्बेबाज थिलन समरवीरा ने अपने वन डे करियर में 53 मैच खेले हैं, जिसमें उनका कुल रन स्कोर 862 है। इन मैचों में थिलन समरवीरा ने 2 शतक भी लगाए हैं। लेकिन उन्होंने 42 पारियों में एक भी छक्का लगाया।
-
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज डिओन इब्राहीम ने न सिर्फ अपने ODI करियर बल्कि उन्होंने टेस्ट मैच की पारियों में सिंगल सिक्स नहीं लगाया। उन्होंने अपने क्रिकेटर करियर में 82 वन डे मैच खेले हैं।
-
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कैलुम फर्ग्युसन साल 2009 में डेब्यू किया था और 30 वनडे मैच खेले। उन्होंने 5 साल पहले अॉस्ट्रेलिया के लिए मैच खेला था। अब उनका दोबारा राष्ट्रीय टीम में लौटना मुश्किल है। अपने करियर में उन्होंने 40 से ज्यादा की एवरेज से 5 हाफ सेंचुरी की मदद से 663 रन बनाए हैं। उनकी 85 की स्ट्राइक रेट बताती है कि वह कहीं से भी धीमा खेलने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन फिर भी वह कभी वनडे में छक्का नहीं लगा पाए।
