पांच फरवरी से शुरू होने जा रही भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने बुधवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में 17 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्ज को भी मौका दिया है। मुंबई की रहने वाली जेमिमा घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक भी जमा चुकी हैं और रोहित शर्मा का अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताती हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए जेमिमा के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें… (सभी पिक्चर्स-इंस्टाग्राम) जेमिमा रोड्रिग्ज ने बहुत छोटी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं घर पर टिककर नहीं बैठ सकती। मेरे दो बड़े भाई हैं। वो जो भी करते थे वो ही मैं भी करती थी। जब वो क्रिकेट खेलते थे तब मैं उन्हें खेलता देखा करती थी। फिर मैंने ठान ली मैं भी क्रिकेट खेलना शुरू करूंगी। उसके मैंने उनके साथ प्रैक्टिस पर जाना शुरू कर दिया। हम रोज सुबह पांच बजे बांद्रा से सैंट एंड्र्यू जाते थे। जहां हम 9 बजे तक प्रैक्टिस करते थे। उसके बाद हम 1 बजे में स्कूल जाती थी। जेमिमा क्रिकेट के अलावा हॉकी की भी खिलाड़ी रही हैं। वो माहाराष्ट्र के लिए जूनियर हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी हैं। लेकिन इंटर स्कूल लेवल पर मुंबई की अलग टीम बनने पर उनका चयन नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट को ही आगे जारी रखने का मन बना लिया। जेमिमा अंडर 19 महिला क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला है। इसके अलावा एक बार वो 178 रन की पारी भी खेल चुकी हैं। जेमिमा घरेलू अंडर 19 महिला क्रिकेट में 1013 रन और 19 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं -
जेमिमा इस समय मुंबई महिला अंडर 19 टीम की कप्तान हैं। जेमिमा की कप्तानी में मुंबई ने अंडर 19 वनडे लीग में जीत दर्ज की है।
सिर्फ 17 साल में भारतीय महिला टीम में जगह बनाने वाली जेमिमा सबसे कम उम्र में जगह बनाने वाली महिला खिलाड़ियों में से एक बन गईं हैं। उनसे आगे मिताली राज का नाम हैं जिन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल टीम में जगह बनाई थी। -
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। टीम की कप्तान मिताली राज होंगी साथ ही उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर रहेंगी।
