-

पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे जहीर खान और सागरिका घाटगे जल्द ही एक मैगजीन के कवर पर नजर आने वाले हैं। Harper's Bazaar Bride मैगजीन ने दिसंबर-जनवरी एडिशन के अपने कवर पर नवविवाहित जोड़े को जगह दी है। सागरिका और जहीर ने इसके लिए एक फोटोशूट भी कराया है। दोनों इस फोटोशूट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए फोटोशूट की कुछ और तस्वीरें… (सोर्स: सभी पिक्चर्स Harper's Bazaar Bride India)
-
जहीर खान और जहीर खान नें 23 नवंबर को कोर्ट मैरिज की है दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। इसके बाद क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से जुड़ी हस्तियों के लिए 27 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था।
-
कुछ दिन पहले जहीर सागरिका आशीर्वाद लेने के लिए कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। यह मंदिर घाटगे के गृहनगर में स्थित है। दोनों ने यहां साथ में पूजा की थी।
-
जहीर खान दशक भर से भी ज्यादा समय तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। उनकी गिनती भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में होती है। तो वहीं सागरिका ने फिल्म चक दे से पहचाई बनाई है।
सागरिका एक राजसी मराठा परिवार से हैं। उनके पिता कागल राजघराने से हैं। सीता राजे घाटगे उनकी दादी मां थीं, जो कि इंदोर के महाराज तुकोजीरावो होल्कर तृतीय की बेटी थीं। -
जहीर खान इस समय आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल टीम के कप्तान हैं।
-
वैसे जहीर अकेले क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की हो, उनके साथ टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ शादी की है।
-
मैगजीन के लिए पिक्चर क्लिक करवाते जहीर और सागरिका।
-
सागरिका घाटगे।